मणिपुर में CRPF के 2 जवान शहीद:कुकी उग्रवादियों ने सेंट्रल फोर्स की चौकी पर बम फेंका, 2 अन्य जवान जख्मी

मणिपुर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के ठीक 6 घंटे बाद शुक्रवार-रविवार रात विष्णुपुर जिले में कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF के दो जवान शहीद हो गए। घटना में दो जवान घायल भी हुए हैं। इनका इलाज इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) में चल रहा है।

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, कुकी समुदाय के उग्रवादियों ​​​​​ने देर रात 12:30 बजे से लेकर 2:15 बजे के दौरान मैतेई बहुल गांव नारानसैना की ओर फायरिंग की और बम भी फेंके। यहां CRPF की चौकी के अंदर दो धमाके हुए। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और हमलावरों को खदेड़ दिया।

घटना में CRPF की 128वीं बटालियन के इंस्पेक्टर जादव दास, सब इंस्पेक्टर एन सरकार, हेड कॉन्स्टेबल अरूप सैनी और कॉन्स्टेबल आफताब हुसैन घायल हो गए। इनमें एन सरकार और अरूप सैनी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बिष्णुपुर जिला इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग के दौरान भी फायरिंग, EVM में तोड़फोड़ और बूथ कैप्चरिंग की वारदात हुई थी। फायरिंग में 3 लोग घायल हुए थे। 26 अप्रैल को आउटर मणिपुर सीट के लिए कुछ इलाकों में वोटिंग हुई थी। हालांकि तब हिंसा की कोई वारदात नहीं हुई।

मणिपुर के सिनम कोम में दो गुटों के बीच गोलीबारी में एक की मौत
दूसरी तरफ, मणिपुर के कांगपकोपी और इंफाल ईस्ट जिलों के बॉर्डर पर सिनम कोम गांव में भी शुक्रवार रात दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 33 साल एक विलेज वालंटियर की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लैशराम प्रेम के रूप में की गई है। गोलीबारी के बाद से लैशराम लापता था। शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया गया।

इस साल मणिपुर में सुरक्षाबलों पर हमले की दो अन्य घटनाएं...

15 फरवरी: ​​​​​भीड़ ने SP ऑफिस पर हमला किया, 2 नागरिकों की मौत
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 15 फरवरी को हिंसा हुआ थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। एक पुलिस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने के विरोध में 300-400 लोगों की भीड़ ने देर रात SP और DC ऑफिस पर हमला कर दिया था। भीड़ ने पथराव और आगजनी की। घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। चुराचांदपुर कुकी-जो जनजाती बहुल क्षेत्र है।

17 जनवरी: मोरेह में सुरक्षाबलों की गाड़ी पर हमला, 2 जवान सहित 3 की मौत
मणिपुर के मोरेह इलाके में 17 जनवरी को उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी पर हमला कर दिया। इसमें दो जवानों की मौत हो गई। इसके अलावा एक कुकी समुदाय की महिला की जान चली गई। हमलावर कुकी समुदाय के बता गए थे। उपद्रवियों ने मोरेह SBI के पास सुरक्षाबलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की थी। 

मणिपुर में 3 मई 2023 से हिंसा जारी, अब तक 200 से ज्यादा मौतें
मणिपुर में पिछले साल 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है। राज्य में अब तक हुई हिंसा की घटनाओं में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

4 पॉइंट्स में जानिए क्या है मणिपुर हिंसा की वजह...

मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए।

मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया।

नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा।

सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2024
राजधानी रांची के लगभग 15 किमी दूर बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात बच्चों की मौत हो गई है। जिस बाघिन के नवजात की मौत हुई है उसका…
 15 May 2024
शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की ज्यूडिशियल कस्टडी 30 मई तक बढ़ा दी गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार (15 मई) की सुनवाई…
 15 May 2024
दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। स्वाति के साथ…
 15 May 2024
मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने वाली जगह पर बुधवार (15 मई) को लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मंगलवार (14 मई) की रात मलबे के नीचे…
 15 May 2024
एंटी टेरर लॉ केस में जेल में बंद न्यूज क्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ को रिहा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया और रिहाई…
 14 May 2024
भारत राष्ट्रवादी समिति (BRS) नेता और दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी के कविता की नई चार्जशीट पर दिल्ली की अदालत 14 मई को विचार करेगी। दिल्ली शराब नीति मामले…
 14 May 2024
IMA प्रेसिडेंट डॉ. आरवी अशोकन मंगलवार (14 मई) को पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस में सुप्रीम कोर्ट पर अपने विवादित बयान पर जवाब पेश करेंगे।भ्रामक विज्ञापन के मामले में 23 अप्रैल…
 14 May 2024
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 12 साल की रेप विक्टिम को अपनी प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने यह फैसला उसके कल्याण और सुरक्षा को मद्देनजर रखते…
 14 May 2024
दिल्ली पुलिस ने 40 साल के एक शख्स को फ्लाइट्स में अपने को-पैसेंजर्स की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते एक…
Advt.