डेवोन कॉन्वे चोट की वजह से IPL 2024 से बाहर:इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन बतौर रिप्लेसमेंट CSK से जुड़े

न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे चोट के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने कॉन्वे के रिप्लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन को स्क्वॉड में शामिल किया है। कॉन्वे ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला।

कॉन्वे अंगूठे की चोट के कारण IPL 2024 के पहले हॉफ के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने पिछले महीने अपने अंगूठे की सर्जरी कराई थी और वे तब से खेल के मैदान से दूर हैं।

CSK का अगला मैच कल यानी 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ लखनऊ में खेला जाएगा। CSK इस सीजन 6 मैचों में से 4 जीते के बाद 8 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।

पिछले सीजन फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच थे
कॉन्वे पिछले साल GT के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच थे। इस मैच में CSK को 5 विकेट से जीत मिली थी। IPL 2023 में उन्होंने 16 मैचों में 672 रन बनाए थे। वे अपनी टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

कॉन्वे को CSK ने 2022 की ऑक्शन में एक करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा था। लेफ्ट हैंड बैटर ने अब तक 23 IPL मैचों में 46.12 की औसत और 141.28 की स्ट्राइक रेट से 924 रन बनाए हैं।

6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं रिचर्ड ग्लीसन
राइट आर्म पेसर ग्लीसन ने इंग्लैंड की ओर से 6 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 9 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 15 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है। CSK ने उन्हें रिजर्व प्राइस 50 लाख रुपए में स्क्वॉड में शामिल किया है।


अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2024
वेस्टइंडीज और अमेरिका में जून में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मंगलवार को 15…
 01 May 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर एक मैच का बैन लगा है। ईडन गार्डन्स में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबले के दौरान कोड…
 01 May 2024
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 से दो टीमों को सफर खत्म हो गया है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना…
 01 May 2024
लखनऊ: आईपीएल 2024 के दौरान हर मैच में कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी चर्चा रहती है। केकेआर और दिल्ली के मैच में हर्षित शर्मा को सेलिब्रेशन के लिए…
 01 May 2024
नई दिल्ली: हिटमैन रोहित शर्मा, 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या... बड़े-बड़े सूरमाओं से भरी मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। 5 बार…
 01 May 2024
नई दिल्ली: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। टीम में कई चौकाने वाले नाम हैं। ओपनर बल्लेबाज…
 30 April 2024
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप के लिए टीम के ऐलान की आखिरी तारीख 1 मई को है। भारत भी अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान 30 अप्रैल को करने जा रहा…
 30 April 2024
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अब अंतिम चरण की ओर बढ़ चला है। 17 वें सीजन के बीच में ही टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा।…
 30 April 2024
नई दिल्ली: भारत की टी20 विश्व कप टीम के चयन के लिए बैठक 30 अप्रैल यानी आज को होने की संभावना है। माना जा रहा है कि टीम की घोषणा भी…
Advt.