दिग्विजय सिंह की दोहरी चिंता, खुद जीतें या ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को हराएं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह इन दिनों दोहरी चिंता में हैं। मतदान के लिए कुछ दिन बचे हैं और वह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने के लिए कोई खास जतन नहीं कर पा रहे हैं। सिंधिया से उनकी राजनीतिक अदावत पुरानी है। कांग्रेस में रहते हुए भी दोनों के बीच भितरघात सामान्य शिष्टाचार था।

अब ज्योतिरादित्य के कांग्रेस छोड़ने के बाद राजनीतिक दुश्मनी एक नए मुकाम पर पहुंच चुकी है। लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट जीतना भी उनके लिए चिंता की बात है। दूसरी चिंता यह भी है कि गुना लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने के लिए वह कुछ खास कर नहीं पा रहे हैं।

गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह का भी अच्छा प्रभाव है, लेकिन खुद राजगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ने के कारण वह ज्योतिरादित्य के विरुद्ध प्रचार या फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित नहीं कर पा रहे हैं। दोनों नेताओं की सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है।

माधवराव सिंधिया को मात दी थी दिग्विजय ने

मध्य प्रदेश में राघौगढ़ रियासत से संबंध रखने वाला दिग्गी राजा की ग्वालियर राजघराने के महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच केवल सियासी टकराव नहीं है बल्कि राजशाही से कई पीढ़ियों से दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव बना हुआ है। माधवराव सिंधिया से भी दिग्विजय की सियासी खींचतान चलती रही है। दिग्विजय जब पहली बार अर्जुन सिंह की मदद से मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष बने तो असली दावेदार माधवराव ही थे। दूसरी बार भी दिग्गी राजा ने सिंधिया को 1993 में तब मात दी, जब वह फिर अर्जुन सिंह और कमल नाथ की सहायता लेकर मुख्यमंत्री बन गए। उनके निधन के बाद अब ज्योतिरादित्य और दिग्गी के बीच तलवारें खिंची रहती हैं।

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में दो तरह की कांग्रेस

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में दो तरह की कांग्रेस हुआ करती थी। एक राजा यानी दिग्विजय समर्थकों की कांग्रेस व दूसरी महाराजा यानी सिंधिया की। 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद दोनों के बीच खाई और बढ़ गई। इसकी वजह बताई जाती है कि चुनाव जीतने के बाद दिग्विजय ने सिंधिया को सीएम नहीं बनने दिया। इसके बाद लोस चुनाव 2019 में दोनों ही कांग्रेस प्रत्याशी थे और दोनों ही हार गए थे। कहते हैं कि सिंधिया को हराने में दिग्गी गुट ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 2020 में सिंधिया ने कमल नाथ सरकार गिरा दी। इस सरकार में दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह भी कैबिनेट मंत्री थे।

दोनों का राजनीतिक भविष्य तय करेगा 2024 का आम चुनाव

इस समय दोनों दिग्गज राज्यसभा सदस्य हैं। 2024 का लोस चुनाव दोनों का ही राजनीतिक भविष्य तय करेगा। गुना सीट से सिंधिया भाजपा प्रत्याशी हैं। वह पिछला चुनाव इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी होते हुए हार गए थे। इस बार दिग्विजय भोपाल के बजाज राजगढ़ सीट से 33 वर्ष बाद लड़ रहे हैं। दिग्विजय अभी तो राजगढ़ में प्रचार कर रहे हैं, मगर ध्यान गुना सीट पर लगा है। कुछ दिन के लिए उन्होंने अपने बेटे जयवर्धन को अपने समर्थकों को सक्रिय करने के लिए गुना भेजा था। दिग्गी ने कांग्रेस से अरुण यादव को सिंधिया के खिलाफ टिकट नहीं मिलने दिया और स्थानीय नेता राव यादवेंद्र सिंह यादव को टिकट दिलाया। यादवेंद्र के पिता राव देशराज सिंह भाजपा से तीन बार विधायक रहे हैं। सिंधिया के विरुद्ध दो बार पार्टी ने उन्हें लोस चुनाव भी लड़वाया था।

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2024
बिना कसूर 52 साल के कैब ड्राइवर को पुलिस उठा लाई। मारपीट की। 24 घंटे बाद यह कहकर छोड़ दिया कि अधिकारियों का आदेश था। कैब ड्राइवर ने अपना जुर्म…
 14 May 2024
ग्वालियर में एक कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारोबारी के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि…
 14 May 2024
भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के विरुद्ध धारा 188 के तहत केस दर्ज होने के बाद अब पीठासीन अधिकारी पर भी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह…
 14 May 2024
भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में कारोबारी कैलाश खत्री के पास से पुलिस को 40 लाख रुपये और मिले हैं। कारोबारी ने यह रुपये पहले अपनी महिला रिश्तेदार के…
 14 May 2024
भोपाल। खाटूश्याम और उत्तर भारत दर्शन के लिए पांच जून को चलाईं जाने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने रानी कमलापति से चलाने का निर्णय…
 14 May 2024
 भोपाल। एमपी नगर इलाके में स्थित राजीव नगर झुग्गी के बाहर बैठे युवक को एसयूवी ने रौंद दिया।उसके बाद वह चार फीट नीच उतरकर सड़क किनारे बनी दो झुग्गियों में जा…
 14 May 2024
भोपाल। शाहपुरा में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ(मॉस्किटो लिक्विड) पी लिया। यह कदम उठाने पहले दोनों ने मोबाइल पर वीडियो बनाया और उक्त वीडियों को इंटरनेट मीडिया के अलग - अलग माध्यमों…
 14 May 2024
भोपाल। शहर में नगर निगम की अनुमति के बिना अवैध रूप से संचालित हो रहे मैरिज गार्डन, शादी हाल, रेस्टोरेंट, बेन्क्वेट हाल के विरुद्ध जांच-पड़ताल अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी।…
 14 May 2024
भोपाल । रातीबड़ पुलिस ने अवैध रूप से गैस फिलिंग करने वाले दो आरोपितों को 32 गैस सिलिंडर के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिद्धि विनायक…
Advt.