बंधक इजराइली महिला से शादी करना चाहता था हमास लड़ाका

इजराइल हमास जंग के बीच एक इजराइली महिला ने खुलासा किया है कि एक हमास का लड़ाका उससे शादी करना चाहता था। 18 साल की नोगा वीस पिछले साल गाजा में 50 दिन हमास की कैद में रही थी।

इसी दौरान हमास के लड़ाका ने उससे शादी की इच्छा जाहिर की। नोगा ने बताया कि कैद के 14वें दिन लड़ाके ने उसे एक अंगूठी दी और कहा कि सभी को रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन तुम यहां मेरे साथ रहोगी और मेरे बच्चे पैदा करोगी।

मां से भी मिलाया
नोगा ने बताया था कि हमास लड़ाके के बात से वो बहुत डर गई थी। लड़ाके ने उनसे शादी पर जवाब मांगा और उन्होंने हंसकर सिर हिलाया, क्योंकि उन्हें लगा कि अगर उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया, तो लड़ाका उसे गोली मार देता। इसके बाद उनकी रिहाई तक वो उसके साथ ही रहा।

बाद में लड़ाके ने नोगा को उसकी मां से मिलाया, जो उन्हीं के साथ 7 अक्टूबर को किडनैप हुई थी। लड़ाके ने ये सब इसलिए किया ताकि वो नोगा का हाथ मांग सके। लड़ाके के दोस्त अक्सर नोगा से कहते रहते थे कि वो तुमसे बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है। इसके बाद नवंबर 2023 में नोगा और उनकी मां को 4 दिन के संघर्ष विराम बाद छोड़ दिया गया था।

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल में घुसकर 1200 लोगों को मार डाला और 234 को बंधक बना लिया। इसमें नोगा और उनकी मां भी शामिल थी। इसके कुछ घंटे बाद इजराइल सेना ने गाजा पर हमला बोल दिया।

फिर पिछले साल 24 नवंबर से 1 दिसंबर को हुए सीजफायर में 105 बंधकों को आजाद किया गया था। बचे हुए बंधक अब भी हमास की कैद में हैं। इनमें से 70 बंधकों के मारे जाने की बात हमास ने कही है।

इजराइल पर हमास के आतंकी (20 अप्रैल) हमले के मंगलवार को 200 दिन हो गए। इस बीच इजराइल के सैन्य हमलों के बीच गाजा के 23 लाख नागरिकों को हर रोज खाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। UN का कहना है कि गाजा में मई में भुखमरी का खतरा है।

सबसे बुरी स्थिति युद्ध के बीच जन्मे बच्चों की है। 17 अप्रैल तक गाजा के अस्पतालों में कुपोषण से 12 साल से कम उम्र के 28 बच्चों की मौत हो गई थी। इनमें एक महीने से कम उम्र वाले 12 बच्चे शामिल थे। इजराइली हमले में अब तक 34 हजार लोगों की मौत हुई है, जबकि 77 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए। मृतकों में सबसे ज्यादा 14,500 बच्चे हैं। हर घंटे 15 लोग मारे जा रहे हैं, जिनमें 6 बच्चे शामिल हैं।


अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2024
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में बढ़ती महंगाई और बिजली की कीमतों के विरोध में लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस और PoK के राजनीतिक-धार्मिक संगठन अवामी…
 13 May 2024
तुर्किये और ग्रीस सालों की दुश्मनी को खत्म करने के लिए एक नई पहल करने वाले हैं। दोनों देश पांच महीने की दोस्ती करके 50 साल पुराने सीमा विवाद का…
 13 May 2024
अफगानिस्तान में दो हफ्तों से हो रही भारी बारिश के कारण 315 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। तालिबानी अधिकारियों का कहना है कि अभी भी मरने वालों…
 13 May 2024
मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून ने स्वीकार किया है कि मालदीव की सेना भारत से मिले विमानों को ऑपरेट करने में सक्षम नहीं है। रक्षा मंत्री मौमून ने राष्ट्रपति…
 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र: फिलिस्तीन की सदस्यता को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारी समर्थन मिला। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारी बहुमत के साथ फिलिस्तीन की पूर्ण सदस्यता का समर्थन किया है। भारत…
 11 May 2024
इस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान एक बार फिर बर्बादी की राह पर चल रहा है। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताजा स्टाफ रिपोर्ट में इस बारे में चेतावनी दी है। शुक्रवार को…
 11 May 2024
इटली में एक महिला जिपलाइन के सुरक्षा हार्नेस से फिसलकर 60 फीट नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। दरअसल, 41 साल की गिजलेन मुताहिर अपने परिवार के…
 11 May 2024
PoK में बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार (10 मई) को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पाकिस्तान ने प्रदर्शन को रोकने के लिए PoK के…
 11 May 2024
अमेरकी पुलिसकर्मी ने फ्लोरिडा में एयरफोर्स के एक अश्वेत सैनिक रॉजर फोर्टसन को गोली मार दी। पुलिसकर्मी के बॉडी कैमरे में घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया, जिसे गुरुवार को…
Advt.