करीना कपूर बोलीं- अब सैफ और मैंने खुद खाना बनाना शुरू कर दिया है, मैं हफ्ते में 5 दिन खिचड़ी खाकर खुश रहती हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर उन फिल्मी सितारों में से एक हैं, जो अपने खान-पान का खूब ध्यान रखती हैं। करीना देसी और घर के बने खाने को तवज्जो देती हैं। उनका कहना है कि उन्हें और उनके पति सैफ अली खान को घर पर खाना पकाने की आदत पड़ गई है। उन्होंने ये भी कहा कि सैफ उनसे बेहतर खाना बनाते हैं।
करीना ने हाल ही में अपनी 'न्यूट्रिशनिस्ट' रुजुता दिवेकर की किताब 'द कॉमनसेंस डाइट' के लॉन्च पर अपने घर का ये किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, 'दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद घर के बने खाने से बेहतर कुछ नहीं होता। मेरा मतलब है, अब सैफ और मैंने खुद खाना बनाना शुरू कर दिया है।'

करीना ने कहा- मैं तो अंडा भी नहीं उबाल सकती

उन्होंने कहा, 'हम इसका (घर में बने खाने का) भरपूर लुत्फ उठाते हैं, इसलिए हमने इसे अपनी लाइफ स्टाइल बना लिया है। सैफ बेहतर कुक हैं, ये क्लियर है। मैं तो अंडा भी नहीं उबाल सकती।' करीना ने कहा कि वह अपने खाने को लेकर ज्यादा सिलेक्टिव नहीं हैं और यहां तक कि उन्हें कई दिनों तक एक ही चीज, जैसे कि खिचड़ी खाने में भी कोई परेशानी नहीं है।

'मैं हफ्ते में पांच दिन खिचड़ी खाकर खुश रहती हूं'

उन्होंने कहा, 'अगर मैं तीन दिन तक खिचड़ी नहीं खाती तो मुझे वास्तव में इसे खाने की इच्छा होने लगने लगती है। मेरा रसोइया थक जाता है क्योंकि वह (जैसा में खाना चाहती हूं) 10-15 दिनों तक एक जैसा खाना बनाता है। मैं हफ्ते में पांच दिन खिचड़ी खाकर खुश रहती हूं। इसमें थोड़ा सा घी डाल देने से मुझे और अच्छा लगता है।'


'पाया सूप' है कपूर परिवार का गोल्डन डिश

उन्होंने ने ये भी बताया कि कपूर परिवार एक डिश का बहुत शौकीन है। करीना ने 'पाया सूप' का नाम लेते हुए इसे परिवार की 'गोल्डन डिश' करार दिया।

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 April 2025
सनी देओल अपनी नई फिल्म 'जाट' को लेकर सातवें आसमान पर हैं। सनी की सौतेली मां और दिग्गज स्टार 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने अपने सौतेले बेटे सनी की नई…
 12 April 2025
साल 2023 में 'जेलर' से जबरदस्त तहलका मचाने के बाद रजनीकांत अब 'जेलर 2' से धमाका करने को तैयार हैं। उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है, जो फिलहाल केरल…
 12 April 2025
दुनियाभर में शायद ही कोई होगा, जो नहीं जानता होगा कि अमिताभ बच्चन कौन हैं और सलमान खान कौन। दोनों स्टार्स की बेहद तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन एक बार…
 12 April 2025
प्रभु देवा और उनकी पूर्व पत्नी रामलथ का 2011 में तलाक हुआ और अब इस बात को 14 साल हो चुके हैं। दोनों ने अलग होने के बाद भी इस…
 12 April 2025
अमिताभ बच्चन की 'सूर्यवंशम' आज भी चर्चा में रहती है। इसमें इन्होंने डबल रोल किया था और फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसी मूवी से जुड़ा एक किस्सा राजेश खट्टर ने…
 12 April 2025
सिंगर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। हाल ही में निक ने इस बारे में बात की कि क्या वह और उनकी पत्नी…
 12 April 2025
एक्टर मुकेश खन्ना बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने करियर से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। उन्होंने कई दिग्गजों के साथ काम किया है। FTII…
 11 April 2025
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज बब्बर ने नादिरा जहीर से शादी की थी। इनके दो बच्चे हुए आर्य बब्बर और जूही बब्बर। राज ने स्मिता पाटिल से भी शादी की…
 11 April 2025
'इंडियाटुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, जावेद अख्तर ने कहा था, 'दरअसल 'जंजीर' के लिए अमिताभ बच्चन आखिरी पसंद थे। स्क्रिप्ट धर्मेंद्र जी के लिए लिखी गई थी, लेकिन किसी कारण से उन्होंने…
Advt.