बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए महतारी वंदन योजना बनी सहारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की मातृशक्तियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण दिखाई है। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है, बल्कि बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भी मदद मिल रही है।

श्याम नगर रायपुर की निवासी पूजा यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल मैं सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हूं।  जो मेरी बेटी का भविष्य उज्जवल बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। श्रीमती पूजा ने कहा, ‘‘अब मुझे विश्वास है कि मेरी बेटी का भविष्य सुरक्षित है और आर्थिक तंगी के कारण उसे कोई परेशानी नहीं होगी।’’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती पूजा ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस योजना से प्रदेश की मातृशक्तियां भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करेंगी और अपने परिवार की भलाई के लिए मजबूती से कार्य करेंगी।

यह योजना प्रदेश की मातृशक्तियों को सिर्फ वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि एक नई पहचान भी दिला रही है। महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया है और यह कार्यक्रम प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 April 2025
महासमुंद । छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी पहल “सुशासन तिहार“ के अंतर्गत महासमुंद जिले में नागरिकों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन से सीधे संवाद की प्रक्रिया उत्साहपूर्वक जारी है। कलेक्टर श्री…
 12 April 2025
रायपुर। रायपुर जिले में सुशासन तिहार उत्साह से मनाया जा रहा है। नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में, ग्रामीण क्षेत्रों और पंचायतों के अलग अलग स्थानों में समाधान पेटी रखी गई…
 12 April 2025
रायपुर । पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व समारोह के रूप में एमबीबीएस छात्रों हेतु एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक…
 12 April 2025
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आॅफ एक्शन वर्ष 2024-25 के अनुसार माननीय श्री सत्येन्द्र साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0)…
 12 April 2025
धमतरी। प्रदेश की अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अध्यक्ष, व्यापम एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा धमतरी जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने आज धमतरी शहर के सोरिद…
 12 April 2025
धमतरी। प्रदेश की अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अध्यक्ष, व्यापम एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा धमतरी जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रेणी जी. पिल्ले ने आज कलेक्टोरेट में अधिकारियों की…
 12 April 2025
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर आज  नन्द कुमार साहू ने छठवें अशासकीय अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाल लिया। इसके पूर्व उन्होंने अपने कक्ष में पूजा-अर्चना की गई। …
 12 April 2025
बिलासपुर । संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज जिला कलेक्टोरेट और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख एवं पंजियों के रखरखाव में पाई गई छोटी-मोटी कमियों को एक सप्ताह में अपडेट…
 12 April 2025
बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन एवं अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीएम मस्तुरी के मार्गदर्शन में शिवनाथ नदी पर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते…
Advt.