राहुल गांधी 6 मई को झाबुआ,7 मई को बड़वानी आएंगे:थर्ड फेज में कांग्रेस लीडरशिप के दौरे बढ़े

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस लीडरशिप के एमपी में दौरे बढ़ाए जा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी थर्ड फेज में तीन बार मप्र आएंगे। 30 अप्रैल को राहुल गांधी भिंड के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे 6 को झाबुआ और 7 मई को बड़वानी के दौरे पर आएंगे।

2 मई को प्रियंका गांधी का मुरैना में रोड शो होना है। प्रियंका गांधी के रोड शो का समय बदला गया है। रोड शो पहले सुबह 11 बजे प्रस्तावित था। अब इसका समय दोपहर चार बजे किया जा रहा है। प्रियंका गांधी शाम 4 बजे रायपुर से मुरैना पहुंचेंगी और कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के समर्थन में रोड शो करेंगी।

अब तक हुए दो चरणों में कांग्रेस लीडरशिप के दो ही दौरे हुए
मप्र में हुए पहले और दूसरे चरण के मतदान में अब तक कांग्रेस नेतृत्व के दो ही दौरे हुए हैं। 8 अप्रैल को राहुल गांधी की मंडला लोकसभा की केवलारी विधानसभा के धनौरा और शहडोल में जनसभाएं हुई। हेलीकॉप्टर का फ्यूल न भर पाने के कारण शहडोल में रात रुके। 21 अप्रैल को राहुल गांधी का सतना का दौरा प्रस्तावित था, उन्हें फूड पॉइजनिंग होने के चलते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना के दौरे पर आए और जनसभा को संबोधित किया।


अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रदेश की अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित शहडोल, मंडला, रतलाम, धार, खरगोन, बैतूल…
 15 May 2024
भोपाल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध अनुसंधान) पवन श्रीवास्तव ने प्रदेश की सभी जिला पुलिस इकाइयों को स्मरण पत्र भेजकर समस्त कार्यवाही में उर्दू-फारसी के शब्दों के स्थान पर हिंदी शब्दों के…
 15 May 2024
भोपाल। अगर आप हमीदिया अस्पताल की 11वीं मंजिल पर स्थित कार्डियोलाजी विभाग में इलाज करवाने जा रहे हैं तो सतर्क रहें, यहां मरीजों और स्वजनों के लिए लिफ्ट की सुविधा नहीं हैं। यानी…
 15 May 2024
भोपाल। आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। कभी सारथी परिवहन पोर्टल का सर्वर डाउन हो जाता है, जिससे आनलाइन आवेदन नहीं हो पाते हैं तो…
 15 May 2024
भोपाल लोकसभा सीट के लिए 7 मई को हुए मतदान के बाद पुरानी जेल स्थित स्ट्राॅन्ग रूम में रखी हुईं लगभग 4200 ईवीएम की निगरानी के लिए कांग्रेस ने अपने…
 15 May 2024
मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पटवारी ने कहा-…
 15 May 2024
प्रदेश की सभी पार्किंग अब फास्टैग से जुड़ेंगी। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नई पार्किंग पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। 6 अलग-अलग श्रेणियों में बंटी…
 15 May 2024
भोपाल की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के बाद अब प्रदेश की एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी, जबलपुर में 120 करोड़ रुपए की एफडी में घाेटाला सामने आया है। आरोप है कि कुलपति…
 15 May 2024
भोपाल डिजिटल डेस्क : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश…
Advt.