संरक्षित प्रजाति के कछुओं की तस्करी, 3 लोगों को जेल...

सुकमा। संरक्षित प्रजाति के इंडियन सॉफ्ट शेल टर्टल की तस्करी करते हुए 3 तस्करों को वन विभाग ने पकड़ा। तीनो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर आरसी दुग्गा के मार्गदर्शन एवं वनमण्डलाधिकारी सुकमा अशोक पटेल के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र सुकमा के अधिकारी-कर्मचारी एवं वनमंडल स्तरीय उड़नदस्ता ने घेराबंदी कर 15 अप्रैल को संध्या 4 बजे तीन लोगों को पकड़कर दो संरक्षण प्राप्त कछुए (सामान्य नाम इंडियन सॉफ्ट शेल टर्टल एवं वैज्ञानिक नाम निलसोनिया गैंजेंटिका) बरामद किया। तीनों तस्करों  की पहचान राजेंद्र प्रसाद रेड्डी पिता रामा सुब्बा रेड्डी उम्र 48 वर्ष निवासी गुंटुर (आंध्र प्रदेश), मरकाम अडमैया पिता जोगैय्या उम्र 31 वर्ष निवासी वारंगल (तेलंगाना) तथा ए वेणुगोपाल पिता ए वेंकटेश्वर राव उम्र 34 वर्ष निवासी विजयवाडा (आंध्र प्रदेश) के रूप में हुई है।

यह तीनों लोग उक्त कछुए को भद्राचलम से किसी व्यक्ति से खरीद कर झाड़-फूक तंत्र-मंत्र के उद्देश्य से ऑटो से जगदलपुर की ओर ले जा रहे थे। तभी वन विभाग सुकमा के वन कर्मचारियों ने उन्हें धर दबोचा। उक्त तीनों व्यक्तियों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 यथा संशोधित 2023  के तहत कार्यवाही करते हुए पीओआर जारी कर न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकमा द्वारा 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जिला जेल सुकमा में भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में समस्त वन अधिकारी-कर्मचारी एवं दैनिक श्रमिकों और वन परिक्षेत्र सुकमा के अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2024
कोरिया। जिला स्वीप समिति द्वारा आयोजित एक शाम वोटर्स के नाम कार्यक्रम में गीत, संगीत के माध्यम से मतदाताओं को 7 मई को होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने…
 01 May 2024
जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के.ने कहा है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता के लिए अच्छा कार्य कर बेहतर परिणाम लाएं। इस दिशा में सभी बीएमओ और सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारी अपने…
 01 May 2024
बैकुण्ठपुर। देश की तरक्की हमेशा मजदूर की पसीने से लिखी जाती है। कोई भी समाज तभी विकसित हो सकता है जब वह समाज के हर श्रमिक का उतना ही सम्मान करें…
 01 May 2024
कोरबा। राज्य के पूर्व वन बल प्रमुख (पीसीसीएफ) राकेश चतुर्वेदी भाजपा में शामिल हो गए हैं। कोरबा जिले के कटघोरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा में उन्होंने भाजपा…
 01 May 2024
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक मई को श्रमिक दिवस पर राजधानी के गांधी चौक में आयोजित कामगारों का सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ बोरे बासी…
 01 May 2024
बिलासपुर। मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि श्री साई विहार अपार्टमेंट अमेरी में रूखसार अहमद उर्फ जावेद, नाजिर अंसारी एवं मधुमाला सिंह बर्मन नामक व्यक्तियों के द्वारा श्री साई…
 01 May 2024
कोरबा। कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए बुधवार की दोपहर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर वार किए। विलंब…
 01 May 2024
कोरिया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जहाँ देश-दुनिया में मजदूरों, श्रमिकों का सम्मान किया जा रहा है, तो वहीं कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत द्वारा मनरेगा में कार्यरत श्रमिकों व अन्य…
 01 May 2024
रायपुर। रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक,…
Advt.