रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

भोपाल। प्रदेश के रीवा शहर में स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की नव निर्मित किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। 29 मार्च को अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज (43 वर्ष) को उसके पति द्वारा किडनी प्रदान की गई। किडनी ट्रांसप्लांट की इस प्रक्रिया को संपन्न करने के साथ रीवा का यह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विंध्य क्षेत्र में किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला प्रथम शासकीय संस्थान बन गया है।

अस्पताल से मरीज डिस्चार्ज

किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट के नोडल अधिकारी डा. रोहन द्विवेदी ने बताया कि महिला मरीज को 17 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह अब स्वस्थ है। महिला मरीज को नेफ्रोलॉजिस्ट से फॉलोअप लेने तथा सम्पर्क में रहने हेतु सुझाव दिया गया है। सोटो नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया जटिल थी, परन्तु समस्त टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। ट्रांसप्लांट के पश्चात प्रथम तीन माह मरीज के लिए काफी अहम होते हैं।

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2024
राज्य पुलिस सेवा के 1999 बैच के अधिकारियों ने सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में रि-यूनियन का आयोजन किया, जिसमें डीएसपी और एडिशनल एसपी सहित इस बैच…
 01 May 2024
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर वे 5 बार सांसद रह चुके हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव…
 01 May 2024
जरा सोचिए...आप कहीं जाने के लिए ट्रेन का टिकट बुक कराते हैं। जब स्टेशन पहुंचे, तो डिस्प्ले पर आपकी ट्रेन रद्द होने की सूचना चल रही हो। पूछताछ केंद्र पर…
 01 May 2024
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू रहने के दौरान भी धार, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी जिलों में अवैध हथियार बनाने का काम चलता रहा है। चौथे और…
 01 May 2024
भोपाल के तुलसी नगर स्थित नवीन कन्या उमावि में बने फेसिलिटेशन सेंटर पर बुधवार से वोटिंग शुरू हो गई। यहां अगले 3 दिन तक वे वोट डाल सकेंगे, जिनकी माइक्रो…
 01 May 2024
भोपाल। वातावरण में नमी रहने के कारण इस बार अप्रैल में गर्मी के तेवर ठंडे ही रहे। इस वर्ष अप्रैल माह में 29 अप्रैल को राजधानी में सबसे अधिक 40.8 डिग्री…
 01 May 2024
 भोपाल। प्रदेश के लगभग 2.46 लाख विद्यार्थी स्कूली शिक्षा से बाहर हैं। वहीं 1.94 लाख विद्यार्थी किसी विकासखंड, जिला या राज्य से जा चुके हैं। प्रदेश के 8.12 लाख विद्यार्थियों की…
 01 May 2024
 भोपाल। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पाउडर कोटिंग फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर ब्लास्ट हो गया, जिससे वहां आग लग गई है। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे चार कर्मचारी घायल…
 01 May 2024
भोपाल। राजधानी स्थित मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के छात्रावास में आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।…
Advt.