नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का खात्मा जरूरी : विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो टूक लहजे में कहा है कि नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जाँच की मांग करने वाले कांग्रेसी अब यह साफ-साफ जान लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए  कांग्रेस का खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता कल 19 अप्रैल को करने जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि काँकेर मुठभेड़ को लेकर जिस तरह के बयान कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों को पाल-पोसकर संरक्षण देने का काम कांग्रेस हमेशा करती रही है जो अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के निर्दोष बेटों के खून से बस्तर की धरती को लाल किया है। लोकसभा के इस चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से मुक्त कराएगी। नक्सलियों के सबसे सुरक्षित किले में घुसकर एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराना ऐतिहासिक सफलता है। नक्सलियों पर की गई यह सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है।


अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2024
कोरिया। जिला स्वीप समिति द्वारा आयोजित एक शाम वोटर्स के नाम कार्यक्रम में गीत, संगीत के माध्यम से मतदाताओं को 7 मई को होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने…
 01 May 2024
जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के.ने कहा है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता के लिए अच्छा कार्य कर बेहतर परिणाम लाएं। इस दिशा में सभी बीएमओ और सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारी अपने…
 01 May 2024
बैकुण्ठपुर। देश की तरक्की हमेशा मजदूर की पसीने से लिखी जाती है। कोई भी समाज तभी विकसित हो सकता है जब वह समाज के हर श्रमिक का उतना ही सम्मान करें…
 01 May 2024
कोरबा। राज्य के पूर्व वन बल प्रमुख (पीसीसीएफ) राकेश चतुर्वेदी भाजपा में शामिल हो गए हैं। कोरबा जिले के कटघोरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा में उन्होंने भाजपा…
 01 May 2024
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक मई को श्रमिक दिवस पर राजधानी के गांधी चौक में आयोजित कामगारों का सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ बोरे बासी…
 01 May 2024
बिलासपुर। मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि श्री साई विहार अपार्टमेंट अमेरी में रूखसार अहमद उर्फ जावेद, नाजिर अंसारी एवं मधुमाला सिंह बर्मन नामक व्यक्तियों के द्वारा श्री साई…
 01 May 2024
कोरबा। कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए बुधवार की दोपहर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर वार किए। विलंब…
 01 May 2024
कोरिया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जहाँ देश-दुनिया में मजदूरों, श्रमिकों का सम्मान किया जा रहा है, तो वहीं कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत द्वारा मनरेगा में कार्यरत श्रमिकों व अन्य…
 01 May 2024
रायपुर। रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक,…
Advt.