यूक्रेन बोला- जंग हारे तो तीसरा विश्व युद्ध होगा:दुनिया का सिक्योरिटी सिस्टम तबाह हो जाएगा, रूस के मिसाइल हमले में 17 की मौत

यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहाल ने कहा है कि अगर यूक्रेन रूस से जंग हारता है, तो दुनिया में विश्व युद्ध हो जाएगा। BBC से बात करते हुए यूक्रेनी प्रधानमंत्री ने अमेरिकी कांग्रेस से आर्थिक मदद से जुड़ा बिल पास करने का आग्रह किया है।

PM शमिहाल ने कहा, "हमें युद्ध लड़ने के लिए आज आर्थिक मदद की जरूरत है, कल या परसो नहीं। अगर हम मिलकर यूक्रेन की सुरक्षा नहीं करेंगे तो यूक्रेन हार जाएगा। इससे दुनिया की सुरक्षा से जुड़ा ढांचा तबाह हो जाएगा। कई जगहों पर युद्ध छिड़ जाएंगे और तीसरे विश्व युद्ध होने की नौबत आ जाएगी।"

यूक्रेन-इजराइल की मदद के लिए अमेरिकी कांग्रेस में 2 दिन बाद वोटिंग
दरअसल, अमेरिका में शनिवार (20 अप्रैल) को यूक्रेन के लिए आर्थिक मदद से जुड़े बिल पर वोटिंग होने वाली है। इसमें यूक्रेन को 5.09 लाख करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने की बात है। बिल के प्रपोजल में यूक्रेन के अलावा इजराइल और इंडो-पैसेफिक देशों का भी नाम है।

हालांकि कुछ अमेरिकी सांसद यूक्रेन को भेजी जाने वाली आर्थिक मदद का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस पैसे का इस्तेमाल अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वे कांग्रेस से बिल पास होने के तुरंत बाद इसे साइन कर देंगे, जिससे दुनिया में यह मैसेज जाए कि अमेरिका अपने दोस्तों के साथ हमेशा खड़ा रहता है।

रूस ने हमले में 61 लोग घायलल
वहीं बुधवार (17 अप्रैल) को रूस ने यूक्रेनी शहर चर्निहीव पर तीन मिसाइलों से हमला किया। इसमें 17 लोगों की मौत हुई है, वहीं 61 लोग घायल हुए हैं। बचाव टीम इमारतों के मलबों में लोगों की तलाश कर रही है। चर्निहीव शहर राजधानी कीव से लगभग 150 किलोमीटर (90 मील) उत्तर में, रूस और बेलारूस की सीमा के पास स्थित है। इसकी आबादी लगभग 2.50 लाख है।

पहले भी चेतावनी जारी कर चुका है यूक्रेन
यह पहली बार नहीं है, जब यूक्रेन ने दुनिया को तीसरे वर्ल्ड वॉर की चेतावनी दी है। पिछले साल यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी तीसरे विश्व युद्ध को लेकर धमकी दे चुके हैं। जेलेंस्की ने कहा था कि अगर रूस जीतता है, तो वो पोलैंड पर हमला करेगा, जिससे तीसरे विश्व युद्ध होने के आशंका है।

हालांकि रूस ने इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया था। रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के बाद ईस्टर्न यूरोप पर हमला करने के दावे को बकवास बता चुके हैं।

तीसरे साल में रूस-यूक्रेन युद्ध
रूस और यूक्रेन का युद्ध अपने तीसरे साल में पहुंच गया है। यूक्रेन के हथियार और सैनिक दिन पर दिन कम होते जा रहे हैं। US कांग्रेस के स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा है कि वे यूक्रेन के इस आर्थिक पैकेज वाले बिल को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

यूक्रेन मुख्य तौर पर हथियारों के लिए अमेरिका पर निर्भर करता है। धीरे धीरे उसके हथियार खत्म हो रहे हैं। ऐसे में अगर अमेरिका यूक्रेन को आर्थिक मदद नहीं देगा तो यूक्रेन युद्ध हार जाएगा।

50 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन-रूस जंग में अब तक 50 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हुई है। वहीं यूक्रेन ने जंग के दूसरे साल में 27 हजार 300 रूसी सैनिकों को गंवाया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा हो सकता है।

इससे पहले फरवरी में राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी यूक्रेनी सैनिकों की मौत का आंकड़ा बता चुके हैं। जेलेंस्की के मुताबिक युद्ध में अब तक सिर्फ 31 हजार यूक्रेनी सैनिकों ने जान गंवाई है। हालांकि अमेरिकी खुफिया जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के 70 हजार से ज्यादा सैनिकों की मौत हुई हैं।


अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2024
वॉशिंगटन: अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में छपी एक खबर में भारत पर बड़ा आरोप लगाया गया है। इस रिपोर्ट में रॉ अधिकारियों का नाम लिखा गया है जो खालिस्तान समर्थन गुरपतवंत…
 01 May 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हिंदुओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। हिंदू लड़कियों का अपहरण और उनके जबरन धर्म परिवर्तन के बारे में रिपोर्ट आती रहती है। पाकिस्तान बेशर्मी के साथ…
 01 May 2024
रूस-यूक्रेन जंग के बीच मॉस्को में अमेरिकी और ब्रिटिश टैंकों की प्रदर्शनी लगाई गई है। ये टैंक पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को दिए थे। जंग के दौरान रूसी सेना ने…
 01 May 2024
ब्रिटेन की राजधानी लंदन के हैनॉल्ट इलाके के पास मंगलवार को 36 साल के युवक ने लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में 13 साल के एक लड़के…
 01 May 2024
इंडोनेशिया के माउंट रुआंग में मंगलवार को ज्वालामुखी फटा। विस्फोट के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने अगले आदेश तक एयरपोर्ट बंद रखने…
 01 May 2024
अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ( ICC) को चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसदों ने कहा है कि अगर ICC इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…
 01 May 2024
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर मंगलवार 30 अप्रैल को न्यूयॉर्क की मैनहटन कोर्ट ने अवमानना के एक मामले में 7 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। मामला पोर्न स्टार…
 01 May 2024
अमेरिका की यूनिवर्सिटीज में फिलिस्तीन के समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों के बीच मंगलवार रात 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोलंबिया विश्वविद्यालय में दाखिल हो गए। वे रैंप लगाकर खिड़की के…
 30 April 2024
कनाडा के टोरंटो में रविवार (28 अप्रैल) को खालसा दिवस और सिखों का नव वर्ष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के संबोधन के दौरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।…
Advt.