वोडाफोन आइडिया का FPO ओपन हुआ:22 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे रिटेल निवेशक

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO आज ओपन हो गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹18,000 करोड़ जुटाना चाहती है।

रिटेल निवेशक इस FPO के लिए 22 अप्रैल तक बोली लगा सकते हैं। 25 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के ये शेयर लिस्ट होंगे। इससे पहले VI ने 74 एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
इस FPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 1298 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी ने FPO का प्राइज बैंड ₹10-₹11 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप FPO के अपर प्राइज बैंड ₹11 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,278 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट यानी 18172 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹199,892 इन्वेस्ट करने होंगे।

VI ने एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए
FPO ओपन होने से पहले VI ने 74 एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने BSE फाइलिंग में बीते दिन इस बात की जानकारी दी थी। VI ने इसके लिए 11 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 491 करोड़ शेयर्स एलॉकेट किए।

निवेशकों में सबसे ज्यादा 26% शेयर GQG पार्टनर्स को मिले हैं, GQG ने इसके लिए 1,345 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसके अलावा फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने ₹772 करोड़, ट्रू-कैपिटल और ऑस्ट्रेलियन सुपर ने ₹331 करोड़ और ₹130 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है।

निवेशकों में द मास्टर ट्रस्ट बैंक ऑफ जापान, UBS, मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, ऑस्ट्रेलियन सुपर, फिडेलिटी, क्वांट और मोतीलाल ओसवाल शामिल हैं।

यह अब तक का सबसे बड़ा FPO
यह अब तक का सबसे बड़ा FPO है। भारतीय मार्केट में अभी सबसे बड़ा FPO यस बैंक का है, जो 15 हजार करोड़ रुपए का था। वहीं अडाणी एंटरप्राइजेज पिछले साल जनवरी में 20 हजार करोड़ रुपए का FPO लाई थी। हालांकि, बाद में कंपनी ने इसे वापस ले लिया। अगर ऐसा न करती तो अडाणी एंटरप्राइजेज सबसे बड़े FPO लाने वाली कंपनी होती।

4G सर्विस बेहतर और 5G रोलआउट के लिए फंड का इस्तेमाल करेगी कंपनी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फंड का इस्तेमाल 5G रोलआउट करने और 4G सर्विस को बेहतर करने में करेगी। इसके साथ ही यह फंडरेजिंग कंपनी को अपनी कॉम्पिटेटिव पोजिशनिंग में सुधार करने और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस प्रोवाइड करने में भी सक्षम बनाएगा।

वोडाफोन आइडिया पर 210000 करोड़ का कर्ज
वोडाफोन आइडिया वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही है, जिसपर 210000 करोड़ का कर्ज है। वोडाफोन आइडिया अपने कॉम्पिटिटर्स (Jio और भारती एयरटेल) के साथ कॉम्पिटिशन करने के लिए अपनी सर्विस और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना चाहती है। कंपनी अभी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसे बड़े कॉम्पिटिटर्स से काफी पीछे है।


अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2024
नई दिल्‍ली: वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच मंगलवार को आईटी और बिजली क्षेत्र के शेयरों में अंतिम दौर की बिकवाली होने से बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी…
 01 May 2024
नई दिल्‍ली: एचआरएक्स देश के सबसे बड़े घरेलू फिटनेस ब्रांडों में से एक है। इसका चेहरा बॉलीवुड ऐक्‍टर ऋतिक रोशन हैं। वह न केवल कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं बल्कि को-ओनर…
 01 May 2024
नई दिल्ली: सरकार ने आज से सात साल पहले गैर-संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक कार्य योजना बनाई थी। इस योजना में खासतौर पर बच्चों को खानपान की…
 01 May 2024
नई दिल्ली: देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन में रेकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। यह अब तक के अपने सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय…
 01 May 2024
नई दिल्ली: आम चुनावों के बीच सरकार ने लोगों को महंगाई से राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती…
 01 May 2024
नई दिल्ली: देश में बुलेट ट्रेन (Bullet Train) के लिए पहला प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद के बीच चल रहा है। लेकिन, आने वाले समय में कुछ अन्य ट्रेनों को देखकर…
 01 May 2024
नई दिल्ली: फूड इंफ्लेशन से आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने NAFED, केंद्रीय भंडार और NCCF के जरिए भारत आटा और भारत राइस की बिक्री शुरू की…
 01 May 2024
नई दिल्ली: देश के सबसे पुराने और बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल गोदरेज परिवार (Godrej Family) में बंटवारा होने जा रहा है। गोदरेज परिवार ने 59,000 करोड़ रुपये ($7 बिलियन) के…
 01 May 2024
नई दिल्ली: भारत रूसी कच्चे तेल (Crude Oil) का सबसे बड़ा खरीदार रहा है। भारत ने रूस के साथ लंबे समय के लिए तेल खरीद का समझौता किया हुआ है। इन…
Advt.