ASUS ने भारत में TUF Gaming F16, मेड-इन-इंडिया TUF Gaming A15 लैपटॉप और TUF Gaming T700 Mini डेस्कटॉप लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं, XElectron ने 49,990 में 300 इंच स्क्रीन को सपोर्ट करने वाला CineLux 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर पेश किया है। इसके साथ ही, मोटोरोला 24 नवंबर 2026 को 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ Motorola Edge 70 Neo लॉन्च करने जा रहा है। इतना ही नहीं, शाओमी ने ग्लोबल मार्केट में रियर सेकेंडरी डिस्प्ले व डुअल 200MP Leica कैमरों से लैस Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max को लॉन्च किया है, जिसमें से प्रो मॉडल जल्द भारत भी आएगा।
AUSU के नए लैपटॉप लॉन्च
ASUS ने भारत में अपनी TUF गेमिंग सीरीज में तीन नए मॉडल अपडेटेड TUF Gaming F16 लैपटॉप, भारत में बना TUF Gaming A15 लैपटॉप और TUF Gaming T700 Mini गेमिंग डेस्कटॉप लॉन्च किए हैं।
गेमिंग, पढ़ाई और रोजमर्रा के मल्टीटास्किंग कामों को ध्यान में रखकर बनाए गए ये सभी डिवाइस मिलिट्री ग्रेड मजबूती, दमदार कूलिंग और अपनी जरूरत के हिसाब से रैम व स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा के साथ आते हैं।
Intel Core प्रोसेसर वाले TUF Gaming F16 की शुरुआती कीमत 1,39,990 रुपये है। वहीं, AMD Ryzen 7 और RTX 3050 ग्राफिक्स से लैस TUF Gaming A15 की शुरुआती कीमत 1,32,990 रुपये और Intel Core Ultra 5 व RTX 5060 ग्राफिक्स वाले TUF Gaming T700 Mini डेस्कटॉप की शुरुआती कीमत 1,84,990 रुपये है।
49,990 रुपये का प्रोटेक्टर लॉन्च
XElectron ने घर पर ही सिनेमा हॉल जैसा बड़ी स्क्रीन का एक्सपीरियंस देने के लिए अपना नया फ्लैगशिप CineLux 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है। यह प्रोजेक्टर नेटिव 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन, 4,000 ANSI ल्यूमेन ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट के साथ 300 इंच तक की स्क्रीन बना सकता है।
Android 13, 2GB रैम, 32GB स्टोरेज और 20W के दमदार डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो स्पीकर्स से लैस इस डिवाइस में ऑटो फोकस और ऑटो कीस्टोन जैसे कई स्मार्ट एडजस्टमेंट फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे इसे सेट करना बेहद आसान हो जाता है।
इसकी कीमत 49,990 रुपये रखी गई है और इसे Amazon, Flipkart तथा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Motorola Edge 70 Neo की लॉन्च डेट
मोटोरोला ने Motorola Edge 70 Neo की लॉन्च डेट दी गई है। इसे 24 नवंबर, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की मिड-रेंज सीरीज के इस किफायती मॉडल में 6.78 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग दी गई है।
दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 6GB/8GB रैम, 256GB तक स्टोरेज और Android 16 दिया जा सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
Xiaomi 18 Pro Series लॉन्च
शाओमी ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है, जिनकी सबसे बड़ी खासियत पीछे की तरफ दिया गया 120Hz सेकेंडरी टचस्क्रीन OLED डिस्प्ले और Leica के साथ मिलकर तैयार किए गए दो 200MP के रियर कैमरे लग हैं।
कीमत की बात करें तो यूरोप में Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,399 यूरो (करीब 1.44 लाख रुपये) और Xiaomi 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,599 यूरो (करीब 1.65 लाख रुपये) है। Xiaomi 18 Pro जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।