फेस्टिव सीजन के दौरान सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर ही नहीं बल्कि मोबाइल रिचार्ज प्लान पर भी ऑफर मिल रहे हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने एनुअल प्लान के साथ एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद आकर्षक और किफायती ऑफर की घोषणा की है। कंपनी का यह नया ऑफर यूजर्स को बड़ी राहत देगा। आजकल लोग ऐसे प्लान्स की तलाश में रहते हैं, जहां उन्हें ज्यादा दिन की वैलेडिटी मिले और कंपनी दिवाली के मौके पर ग्राहकों को 365 दिन के प्लान के साथ 30 दिन की एक्सट्रा वैलेडिटी ऑफर कर रहा है। आइये, इसके बारे में जानते हैं।
क्या है BSNL का 2,799 वाला ऑफर?
BSNL ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट से ट्वीट करके बताया है कि कंपनी अपने 2,799 रुपये वाले एनुअल प्लान पर 365 के साथ 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। आमतौर पर 2,799 रुपये की कीमत में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन इस स्पेशल ऑफर के तहत ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त पैसे के कुल 395 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।
प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स
BSNL का यह एनुअल प्लान मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले और लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB हाई स्पीड डेटा मिलता है।
इसके अलावा, देशभर में किसी भी नेटवर्क अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
इतना ही नहीं, यूजर्स को रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलती है।
कब तक वैलिड है यह ऑफर?
कंपनी ने साफ किया है कि 30 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी वाला यह स्पेशल ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है। ग्राहक 30 नवंबर, 2026 तक ही इस 2,799 वाले प्लान को रिचार्ज कराकर 395 दिनों की वैलिडिटी का लाभ उठा सकते हैं।
कैसे कराएं रिचार्ज?
अगर आप BSNL के इस धमाकेदार प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप BSNL Selfcare ऐप (BSNLSelfcareApp) या BSNL की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। जो यूजर्स हर महीने बार-बार महंगे रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह डील काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।