केंद्रीय कर्मचारियों को आज मिलेगा दिवाली गिफ्ट! 3% बढ़ सकता है डीए, कैबिनेट की बैठक में ऐलान संभव

नई दिल्ली: आज कैबिनेट की मीटिंग होने जा रही है। इसमें केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर उन्हें दिवाली गिफ्ट दे सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट मीटिंग में डीए में 3 फीसदी वृद्धि पर सहमति बन सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। यह बढ़ोतरी जुलाई 2024 से लागू होगी। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर के बीच के चार महीने का एरियर भी दिया जाएगा।

डीए में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलेगी। बता दें कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों की इनकम को महंगाई से निपटने में मदद करता है। साथ ही यह बढ़ती महंगाई के बीच वित्तीय राहत प्रदान करता है। डीए में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से काफी देरी हो चुकी है। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। डीए में बढ़ोतरी के अलावा कैबिनेट में और भी कई फैसले लिए जा सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी?

डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा। अगर किसी कर्मचारी की मासिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर उसे 1500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

अभी कितना मिलता है डीए


केंद्रीय कर्मचारियों को डीए और पेंशनरों को डीआर मिलता है। फिलहाल, डीए मूल वेतन का 50 फीसदी है। इसमें आखिरी बार मार्च 2024 में वृद्धि की गई थी। इसमें 4 फीसदी की वृद्धि की गई थी। यह वृद्धि जनवरी 2024 से लागू हुई थी। काफी समय में डीए में वृद्धि नहीं हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है सरकार इसमें त्योहारों से पहले वृद्धि कर सकती है। बता दें कि डीए वृद्धि की घोषणा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय की जाती है, जो विभिन्न क्षेत्रों में खुदरा कीमतों में बदलाव को मापता है।

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2024
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे सत्र में गिरावट देखने को मिली थी। विदेशी फंडों की लगातार निकासी और अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों के कमजोर रुख के बीच निवेशकों…
 17 October 2024
 इंदौर: बार-बार हो रही बरसात त्योहारी ग्राहकी पर असर डाल रही है। दीपावली का त्योहार नजदीक होने के बावजूद बादाम में ग्राहकी अपेक्षा से कमजोर देखी जा रही है। मुंबई-दिल्ली के…
 17 October 2024
नई दिल्ली: बजट 2024 में सैलरी TDS के खिलाफ अन्य सोर्स से TDS और TCS को अडजस्ट करने की बात कही गई है। इसे लेकर सेंट्रल डायरेक्ट टैक्स बोर्ड (CBDT) ने…
 17 October 2024
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी ब्लैकरॉक इंक भारत में मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के साथ मिलकर एक प्राइवेट क्रेडिट वेंचर स्थापित करने के लिए बातचीत कर…
 17 October 2024
नई दिल्ली: देश में नमकीन और मिठाई के प्रमुख ब्रांड हल्दीराम को खरीदने के लिए दुनिया की कई बड़ी-बड़ी कंपनियां लाइन में लगी हैं। हल्दीराम की प्रमोटर फैमिली ने पहले कंपनी में मैज्योरिटी…
 17 October 2024
मुंबई: रतन टाटा (Ratan Tata) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी जगह अब नोएल टाटा (Noel Tata) टाटा ट्रस्ट (Tata Trust) के अध्यक्ष बन गए हैं। वह पलोनजी के…
 16 October 2024
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए ई-फाइलिंग ITR पोर्टल में बड़ा बदलाव होने वाला है। यह टैक्सपेयर्स के लिए अधिक सुविधाजनक होंगे। इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग…
 16 October 2024
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रहा इंडिया मोबाइल कांग्रेस मंगलवार को एक तरह से युद्ध का मैदान बन गया। इसमें एक तरफ मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो और सुनील भारती…
 16 October 2024
नई दिल्ली: आज कैबिनेट की मीटिंग होने जा रही है। इसमें केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर उन्हें दिवाली गिफ्ट दे सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट मीटिंग…
Advt.