केजरीवाल की गिरफ्तारी-रिमांड पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई:AAP को चेतावनी- कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किए तो परिणाम गंभीर होंगे

ED की गिरफ्तारी और राउज एवेन्यू कोर्ट के रिमांड के फैसले को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में मामले पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और ED की तरफ से अटॉर्नी सोलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू पेश हुए।

ASG राजू ने कहा कि हम डिटेल में जवाब फाइल करना चाहते हैं। मुख्य केस में हमें 3 हफ्ते दिए गए थे। इस मामले में भी हमें अपना जवाब दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।

केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह देर करने के हथकंडे हैं। हम हाईकोर्ट से अपील करते हैं कि इस पर अभी फैसला किया जाए। आप इसे स्वीकार करें या फिर मना कर दें।

ASG राजू ने कहा कि इनका मकसद सिर्फ आरोप लगाना है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि हम सप्लिमेंट्री लिस्ट पर सुनवाई पूरी करने के बाद फिर से केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेंगे।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP की लीगल सेल ने जिला अदालतों में प्रदर्शन का आह्वान किया था। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने AAP को चेतावनी देते हुए कहा- कोर्ट परिसर में प्रदर्शन हुए तो परिणाम गंभीर होंगे।

उधर, सुनवाई से ठीक पहले ED ने AAP के गोवा-महाराष्ट्र के प्रभारी दीपक सिंगला के दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारा। एजेंसी शराब नीति से मिले पैसे का उपयोग गोवा चुनाव में करने का दावा कर चुकी है। मामले को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।


अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
लोकसभा चुनाव के पहले फेज की ही तरह 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान भी मणिपुर में हिंसा हुई। राज्य के उखरुल जिले में दो मतदान केंद्रों…
 27 April 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 27 अप्रैल को महाराष्ट्र के कोल्हापुर और गोवा के वास्को में सभा करेंगे। महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट, भाजपा और NCP अजित पवार गठबंधन की सरकार…
 27 April 2024
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जेल बदली जा रही है। शनिवार सुबह उन्हें जौनपुर जेल से हाई सिक्योरिटी बरेली जेल ले जाया गया। पुलिस एंबुलेंस से पूर्व सांसद…
 27 April 2024
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की शनिवार (27 अप्रैल) को दिल्ली में बैठक होगी। इसमें UP की अमेठी और रायबरेली के अलावा बची हुई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के…
 27 April 2024
भाजपा गूगल और यूट्यूब पर विज्ञापन के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने वाली पहली भारतीय पॉलिटिकल पार्टी बन गई है।गूगल के विज्ञापन ट्रांसपेरैंसी रिपोर्ट के मुताबिक, 31…
 27 April 2024
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 5 दिनों से लापता हैं। बीते 22 अप्रैल को वो दिल्ली से मुंबई के लिए…
 27 April 2024
मणिपुर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के ठीक 6 घंटे बाद शुक्रवार-रविवार रात विष्णुपुर जिले में कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF के दो जवान शहीद हो गए। घटना में…
 26 April 2024
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में गुरुवार (25 अप्रैल) को 5 किलोमीटर लंबे रामबन-गूल मार्ग पर सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके चलते पेरनोट इलाके में मौजूद 24 घरों में…
 26 April 2024
सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच ने संविधान के अनुच्छेद 39 बी की व्याख्या को लेकर गुरुवार (25 अप्रैल) को तीसरे दिन भी सुनवाई की। इस दौरान CJI डीवाई…
Advt.