पहले बनाया दबाव, फिर किया वार… टिम साउदी की खूंखार गेंद पर रोहित शर्मा यूं हुए बोल्ड

बेंगलुरु: पहले पूरे दिन बारिश होने के बाद आखिरकार दूसरे दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट में टॉस हुआ। भारत के हक में टॉस रहा और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि टीम इंडिया का यह फैसला अब तक इतना असरदार साबित नहीं हुआ। ओवरकास्ट कंडीशंस में कीवी टीम के तेज गेंदबाजों ने भारत को खासा परेशान कर रहे हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा को टिम साउदी ने गजब का बोल्ड मारा।

टिम साउदी ने मारा रोहित शर्मा को बोल्ड

बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन की सुबह भारतीय बल्लेबाजों के लिए बिल्कुल भी यादगार नहीं रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओवरकास्ट कंडीशन में भारतीय टॉप ऑर्डर ने लगातार संघर्ष किया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों की बॉल लगातार स्विंग हो रही थी, जिसके सामने भारतीय बल्लेबाज काफी स्ट्रगल कर रहे थे। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी 16 गेंद खेलने के बाद सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको टिम साउदी ने क्लीन बोल्ड किया। रोहित शर्मा स्टेप आउट होकर कुछ रन बटोरना चाहते थे। लेकिन वह पूरी तरह से बीट हो गए। गेंद सीधा स्टंप्स पर जाकर लगी। यह घटना 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुई।

बारिश की वजह से फिर रुका मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन बारिश में धुल गया था। हालांकि इसके बाद दूसरे दिन सुबह समय के साथ मैच शुरू हुआ। लेकिन 12.4 ओवर का खेल होने के बाद एक बार फिर बारिश ने मैच में बाधा डाली। बारिश के चलते मैच एक बार फिर रुक गया है। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 3 विकेट पर 13 रन है।

रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और सरफराज खान डक पर आउट हो गए। इस वक्त भारत के लिए यशस्वी जायसवाल 8 तो ऋषभ पंत 3 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। कीवी टीम के लिए टिम साउदी के अलावा विलियम ओ रूर्के और मैट हेनरी ने भी विकेट ली।

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2024
बेंगलुरु: पहले पूरे दिन बारिश होने के बाद आखिरकार दूसरे दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट में टॉस हुआ। भारत के हक में टॉस रहा और उन्होंने…
 17 October 2024
बेंगलुरु: ओवरकास्ट कंडिशन और पिच पर नमी के बावजूद पहले टेस्ट के दूसरे दिन जब रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी तो हर कोई हैरान रह गया। न्यूजीलैंड के कप्तान…
 17 October 2024
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में…
 17 October 2024
नई दिल्ली: पाकिस्तान के लिए बड़ा ही मुश्किल वक्त है। उसका क्रिकेट बोर्ड हजारों करोड़ खर्च करके चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए स्टेडियम तैयार करवा रहा है, लेकिन अभी भी यह…
 17 October 2024
बेंगलुरु: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में तीसरे नंबर पर उतरे विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। आठ साल बाद इस पोजिशन पर बल्लेबाजी करने आए पूर्व कप्तान को एक नौसिखिया…
 16 October 2024
चाहे गेंदबाज हो या बल्लेबाज, शतक लगाने का सपना हर कोई देखता है। अनिल कुंबले, वसीम अकरम और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे गेंदबाज टेस्ट में शतक लगा चुके हैं। हालांकि कई…
 16 October 2024
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी अजय जडेजा सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अजय जडेजा को गुजरात के जामनगर के शाही घराने का वारिस घोषित…
 16 October 2024
मुल्तान: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तानी टीम ने पूर्व कप्तान बाबर आजम समेत शाहीन अफरीदी…
 16 October 2024
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप क्वालीफायर में अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी ने इतिहास रच दिया। क्वालीफायर में अर्जेंटीना की टक्कर बोलीविया से हुई थी। इस मैच में अर्जेंटीना ने बोलीविया…
Advt.