फ्रांस ने लादेन के बेटे को देश से निकाला:बर्थडे पर पिता की तारीफ की थी

फ्रांस ने आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे उमर बिन लादेन के देश लौटने पर हमेशा के लिए रोक लगा दी है।  फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रितेयू ने मंगलवार को इस आदेश पर दस्तखत किया। गृह मंत्री रितेयू ने कहा कि अब उमर बिन लादेन के फ्रांस लौटने की उम्मीद हमेशा के लिए खत्म हो चुकी है।

रितेयू ने कहा कि उमर ने सोशल मीडिया पर आतंक को बढ़ावा देने से जुड़े पोस्ट किए थे। 43 साल का उमर फ्रांस के नॉरमंडी में 2016 से रह रहा था। उसने ब्रिटिश नागरिक जैना मोहम्मद अल-सबा (जेन फेलिक्स ब्राउन) से शादी की थी, जिसके बाद उसे फ्रांस में रहने की अनुमति मिली थी। यहां पर वह पेंटिंग कर अपना जीवन यापन करता था।

पिछले साल उमर ने पिता ओसामा बिन लादेन के जन्मदिन पर एक पोस्ट किया था। इमसें उसने पिता की तारीफ की थी। इसे आतंकवाद के समर्थन के तौर पर देखा गया था। इसके बाद उसका फ्रांस में रहने का परमिट दो साल के लिए रद्द कर दिया गया था। इसके बाद वह पत्नी के साथ कतर चला गया था।

ओसामा का चौथा बेटा है उमर, अलकायदा कैंप में ट्रेनिंग भी ली थी

उमर बिन लादेन का जन्म 1981 में सऊदी अरब में हुआ था। वह ओसामा का चौथा बेटा है। उमर बिन लादेन अपने पिता के साथ 1991 से लेकर 1996 तक सूडान में रहा था। इस दौरान उसे अलकायदा का अगला वारिस माना जाने लगा था।

2001 में पिता का साथ छोड़ने के बाद उमर ने माना था कि उसने अल-कायदा के ट्रेनिंग कैंपों में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। उमर ने कहा कि उसने अपने पिता का साथ इसलिए छोड़ा क्योंकि वह लोगों की हत्या नहीं करना चाहता था।

2011 में पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद उमर ने दावा किया था कि अमेरिकी अधिकारियों ने उसके पिता के शव को समुद्र में नहीं फेंका था। हालांकि अमेरिकी सेना ने कहा था कि उन्होंने लादेन के शव को समुद्र में फेंक दिया था।

दावा- जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा 

पिछले महीने अंग्रेजी अखबार मिरर ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया था कि आतंकी ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन जिंदा है। रिपोर्ट के मुताबिक हमजा अफगानिस्तान में अल कायदा के नेटवर्क को खड़ा करने में लगा हुआ है।

अमेरिका ने 2019 में हमजा के एक हवाई हमले में मरने का दावा किया था। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 14 सितंबर 2019 को इसकी पुष्टि भी की थी। मिरर की रिपोर्ट में कहा गया कि हमजा अपने भाई अब्दुल्ला बिन लादेन के साथ मिलकर गुप्त तरीके से अफगानिस्तान में अल कायदा का नेटवर्क चला रहा है।

मिरर ने ये दावा तालिबान विरोधी सैन्य संगठन नेशनल मोबिलाइजेशन फ्रंट (NMF) की रिपोर्ट के हवाले से किया। NMF ने अपनी रिपोर्ट में हमजा और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी दी थी।

450 स्नाइपर्स की सुरक्षा में रहता है हमजा

NMF के मुताबिक हमजा उत्तरी अफगानिस्तान में छिपा हुआ है। उसकी सुरक्षा में 450 स्नाइपर्स हमेशा तैनात रहते हैं। हमजा को 'आतंक का राजकुमार' कहा जाता है। NMF ने कहा है कि 2021 में तालिबान के आने के बाद से अफगानिस्तान आतंकी समूहों के लिए ट्रेनिंग सेंटर का अड्डा बन गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक हमजा, पंजशीर के दारा अब्दुल्ला खेल जिले में है। यहां उसकी सुरक्षा में अरब और पाकिस्तानी तैनात हैं। उसकी कमान में अल कायदा फिर एक बार खड़ा हो रहा है। साथ ही पश्चिमी देशों पर भविष्य में हमले की तैयारी कर रहा है।

NMF ने दावा किया है कि अफगनिस्तान में अल कायदा के अलावा 21 अन्य आतंकी संगठनों के भी ट्रेनिंग सेंटर चल रहे हैं।


अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2024
इस्‍लामाबाद: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 15 और 16 अक्‍टूबर को होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन के शिखर बैठक में हिस्‍सा लेने के लिए पाकिस्‍तान की यात्रा पर जा रहे…
 15 October 2024
तेल अवीव: ईरान की ओर से 1 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया गया था। इजरायल की ओर से एक जबरदस्त पलटवार की उम्मीद की जा रही है। वॉशिंगटन पोस्ट की…
 15 October 2024
ओटावा: भारत और कनाडा के बीच तनाव अब एक नए लेवल पर पहुंच गया है। कनाडा ने भारत सरकार पर खालिस्तान समर्थक आतंकियों की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। इसके…
 15 October 2024
बीजिंग/ताइपे: चीन की सेना ने ताइवान को समुद्र में चारों तरफ से घेर लिया है। चीनी सेना युद्धाभ्‍यास कर रही है और ताइवान को डराने के लिए 153 फाइटर जेट उड़ाए…
 15 October 2024
 इंदौर। अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स रॉबिन्सन को साल 2024 का नोबेल अर्थशास्त्र दिया जा रहा है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इसकी घोषणा कर…
 13 October 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार भारत से रिश्ते शुरू करने के लिए बेकरार है। हालांकि, उसे भारत से कोई भाव नहीं मिल रहा। पाकिस्तान ने साफ संकेत दिया है कि…
 13 October 2024
तेल अवीव: ईरान के बढ़ते बैलिस्टिक मिसाइल खतरों को रोकने के लिए इजरायल को अमेरिका से बड़ा हथियार मिलने जा रहा है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने इजरायल को…
 10 October 2024
फ्रांस ने आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे उमर बिन लादेन के देश लौटने पर हमेशा के लिए रोक लगा दी है।  फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रितेयू ने मंगलवार…
 10 October 2024
लेबनान में इजराइली हमलों के बीच हिजबुल्लाह ने सीजफायर की मांग की है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इस संगठन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर सीजफायर का समर्थन किया…
Advt.