भारत को धमकी दी तो 'बड़ा कदम' उठाने से नहीं झिझकेंगे, राजनाथ सिंह ने क्यों कही ये बात

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरा के मौके पर कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो भारत कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। राजनाथ सिंह ने ये बातें पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य स्टेशन में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने 2,236 करोड़ रुपये की लागत से बने 75 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी किया।

'हम तभी लड़ते हैं जब...'


दरअसल, शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाए गए 75 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 2,236 करोड़ रुपये है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी किसी देश पर नफरत या द्वेष की भावना से हमला नहीं किया है। सिंह ने कहा, 'हम तभी लड़ते हैं जब कोई हमारा अपमान करता है या हमारी अखंडता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। जब धर्म, सत्य और मानवीय मूल्यों के खिलाफ युद्ध छेड़ा जाता है।'

'शस्त्र पूजा एक स्पष्ट संकेत'


रक्षा मंत्री ने कहा कि यह हमारी विरासत है। हम इस विरासत को बचाए रखेंगे। हालांकि, अगर हमारे हितों को खतरा होता है, तो हम एक बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। शस्त्र पूजा एक स्पष्ट संकेत है कि जरूरत पड़ने पर हथियारों और उपकरणों का इस्तेमाल पूरी ताकत के साथ किया जाएगा।'

क्या हैं बीआरओ के नए प्रोजेक्ट?


बीआरओ द्वारा बनाए गए इन 75 प्रोजेक्ट्स में 22 सड़कें, 51 पुल और दो अन्य प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इनमें से 19 जम्मू और कश्मीर में, 18 अरुणाचल प्रदेश में, 11 लद्दाख में, 9 उत्तराखंड में, 6 सिक्किम में, 5 हिमाचल प्रदेश में, 2-2 बंगाल और राजस्थान में और एक-एक नागालैंड, मिजोरम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित हैं। इन 75 प्रोजेक्ट्स के साथ ही बीआरओ ने इस साल कुल 111 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को पूरा कर लिया है। इनकी कुल लागत 3,751 करोड़ रुपये है।

पूर्वोत्तर के राज्यों को मजबूत करने के प्रोजेक्ट


शनिवार को उद्घाटन किए गए प्रमुख प्रोजेक्ट्स में से एक सिक्किम में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कुपुप-शेरथांग रोड है। यह रोड जवाहर लाल नेहरू मार्ग और जुलुक अक्ष के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करती है। यह सेना के जवानों और उपकरणों को अग्रिम इलाकों में ले जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करती है। सिंह ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स रणनीतिक कारणों से सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ इन क्षेत्रों, खासकर पूर्वोत्तर के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए सरकार के 'अटूट संकल्प' का प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को और तेज गति से मजबूत करना चाहती है। सिंह ने 2024-25 के बजट में बीआरओ के लिए 6,500 करोड़ रुपये के आवंटन का जिक्र करते हुए कहा, 'भारत आने वाले समय में सबसे सुरक्षित और मजबूत देशों में से एक होगा।'

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2024
नई दिल्ली: सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारत और कनाडा के संबंध बदतर हो गए हैं। भारत ने कनाडा से भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा समेत अन्य…
 15 October 2024
नई दिल्ली: विपक्षी सांसदों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संसद की संयुक्त समिति की बैठक का बहिष्कार कर दिया। विपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि समिति नियमों के अनुसार…
 15 October 2024
नई दिल्ली: कहते हैं अगर आपके पड़ोसी आपके साथ हैं, आपका भला सोचते हैं और आपके दुख-सुख में साथ हैं, तो आप भाग्यशाली हैं। वहीं इसका उलटा हो जाए तो समझिए…
 15 October 2024
नई दिल्ली: जीवन में सफल होने और नतीजे प्राप्त करने के लिए, आपको तीन शक्तिशाली शक्तियों - इच्छा, विश्वास और अपेक्षा को समझना और महारत हासिल करना होगा। यह प्रसिद्ध कोट…
 15 October 2024
नई दिल्ली : भारत और कनाडा के बिगड़ते रिश्तों के बीच अब लॉरेन्स बिश्नोई की एंट्री हो गई है। भारत की तरफ से कनाडा से अपने राजनयिकों को वापस बुलाने के…
 15 October 2024
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में पंचायत चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। पंजाब में मंगलवार को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ। वोटिंग के समय ही…
 13 October 2024
नई दिल्ली: दुनिया के कई ताकतवर देश इस समय वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में दुनिया भर के देशों को अपनी सेनाओं में सैनिकों की कमी खल रही है।…
 13 October 2024
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरा के मौके पर कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश भारत के हितों…
 13 October 2024
नई दिल्ली: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मदरसों को मिलने वाली सरकारी फंडिंग बंद करने और मदरसा बोर्ड को बंद करने की…
Advt.