सलमान के फार्महाउस की रेकी करने वाला लॉरेंस गैंग का गुर्गा सुक्खा गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ाकर होटल में छिपा था

नवी मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि सुखा को हरियाणा के पानीपत से पकड़ा गया है । नवी मुंबई लाए जाने के बाद उसे गुरुवार को एक अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी को पकड़ने के लिए नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस और पानीपत पुलिस ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया। वह होटल में छिपा हुआ था। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी के साथ बाल बढ़ाए हुए था।

सुक्खा ने सलमान खान के फार्महाउस की रेकी की थी

नवी मुंबई पुलिस के मुताबिक, शूटर सुक्खा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वह उन आरोपियों में शामिल है, जिसने नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस की रेकी की थी और सलमान खान के फार्महाउस पर हमला करने की साजिश का मुख्य आरोपी था। सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है। इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गैंग का नेटवर्क कई गांवों में फैला हुआ है

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में शूटर ने बताया कि वह लॉरेंस गैंग से काफी समय से जुड़ा है। इस पूछताछ में ये भी पता लगा है कि गैंग का नेटवर्क कई गांवों में फैला हुआ है और इस काम में कई लड़के शामिल हैं। पुलिस ने बताया है कि सुक्खा ने ही सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे।

पहचान छुपाने के लिए बदमाश ने दाढ़ी और बाल बढ़ाए हुए थे


चूंकि शूटर को पकड़ने के लिए लोकल पुलिस की मदद चाहिए थी तो वहां अधिकारियों की मदद से पानीपत पुलिस और मुंबई पुलिस की जॉइंट टीम ने नई अनाज मंडी कट के पास स्थित एक होटल में पहुंची। यहां रिसेप्शन पर पूछताछ की गई तो पता लगा कि शूटर शाम से होटल में ठहरा है। वो नशे में धुत था। रिपोर्ट के मुताबित, सही से नाम भी नहीं बता पा रहा था। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में फोटो से शूटर का मिलान नहीं हुआ लेकिन डॉक्यूमेंट्स से उसकी पहचान की गई। बताया जा रहा है कि अपनी पहचान छुपाने के लिए बदमाश ने दाढ़ी और बाल बढ़ाए हुए थे।

सलमान खान ने चार्जशीट में कहा था- लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ

जून में पुलिस को पनवेल में उनके फार्महाउस के पास एक्टर को निशाना बनाने की योजना का पता चला था। यह घटना अप्रैल में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद हुई। बता दें कि सलमान खान ने इस मामले में दायर चार्जशीट में कहा था कि उन्हें लगता है कि उनके घर हुई फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है, जो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारना चाहता है। एक्टर का ये बयान मुंबई पुलिस द्वारा अदालत में दायर चार्जशीट में दर्ज है। उन्होंने ये भी बताया था कि इसी साल जनवरी में फर्जी पहचान वाले दो अज्ञात शख्स उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर जबरन घुसने की कोशिश की थी।

गैंग के करीब 60-70 सदस्य खान पर नजर रखे रहे थे

बता दें कि साल 2022 में उनकी बिल्डिंग के बाहर उनके पिता को धमकी भरा एक पत्र भी मिला था और साल 2023 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से एक धमकी भरा ईमेल मिला था। पुलिस ने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के करीब 60-70 सदस्य खान पर नजर रखे रहे थे। उन्होंने उनके बांद्रा वाले घर से लेकर, पनवेल फार्महाउस, फिल्म की शूटिंग वगैरह पर भी नजरें रखी थीं। साजिश को लेकर मिली खास जानकारी के बाद 24 अप्रैल के पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बीते दिनों राहुल मोदी से ब्रेकअप के बाद वो लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और अब सिंधी…
 17 October 2024
नवी मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधिकारियों ने बुधवार…
 17 October 2024
'अनुपमा' सीरियल टीवी टीआरपी लिस्ट में नंबर वन बना हुआ है। राजन शाही के इस शो में रुपाली गांगुली लीड रोल में हैं। जब भी कोई स्टार इस शो को…
 17 October 2024
आलिया भट्ट हाल ही में करीना के चैट शो मिर्ची प्लस के 'वॉट वीमेन वॉन्ट' पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी लाइफ के कई किस्से शेयर किए। आलिया नई-नई मां…
 17 October 2024
'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'जिगरा', बॉक्‍स ऑफिस पर इन दोनों ही फिल्‍मों की नैया भंवर में डोल रही है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्‍मों की…
 17 October 2024
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर रिलीज़ हो गया है। इस पोस्टर ने एक बार फिर से फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।…
 16 October 2024
तनाज ईरानी ने लेटेस्ट पॉडकास्ट में बख्तियार ईरानी के साथ अपने अफेयर और लव स्टोरी के बारे में खुलकर बताया है। उन्होंने आरजे अनमोल और अमृता राव के साथ बातचीत…
 16 October 2024
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। पहली बीवी का नाम प्रकाश कौर है, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उन्होंने अपने पति को कभी तलाक नहीं दिया। धर्मेंद्र…
 16 October 2024
बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद से लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान को लेकर राम गोपाल वर्मा ने लगातार कई ट्वीट कर डाले हैं। जहां एक तरफ उन्होंने सलमान को लॉरेंस की…
Advt.