एमपी में मानसून की मनमानी, नर्मदापुरम और इंदौर में झमाझम बरसात, 26 जिलों में अलर्ट

भोपाल: वापसी से पहले मानसून की मनमानियां जारी हैं। प्रदेश के कई अंचलों में जमकर बारिश हो रही है। ऐसी बारिश, जैसे सावन के महीना चल रहा हो। सोमवार को कई जिलों में जबरदस्त बारिश हुई।

इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल और उज्जैन संभाग में गरज-चमक के साथ पानी गिरा। नर्मदापुरम और इंदौर में काफी तेज बारिश हुई, जबकि इंदौर में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा, यहां 400 मीटर तक दृश्यता रह गई थी। राजधानी भोपाल में भी दिनभर घने बादल छाए रहे।

कहां कितनी बारिश

सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक बैतूल में 35 मिलीमीटर तक बारिश हो गई। भोपाल में 14, धार में चार, इंदौर में एक, पचमढ़ी में 13, रायसेन में दो, दमोह में एक, जबलपुर में पांच, सागर में 16 और उमरिया में 7 मिलीमीटर पानी गिरा।

मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति एक-दो दिन और रह सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य प्रदेश में दो दिशाओं से आ रही हवा की वजह से बादल गरज-चमक रहे हैं। यह हवाएं दक्षिण-पश्चिम और उत्तर भारत से आ रही हैं। बार-बार बदल रही हवाओं की दिशा की वजह से प्रदेश में ऐसे हालात बने हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम प्रणाली अरब सागर में बनी हुई है। दूसरा सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इन दोनों की वजह से हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। हालांकि इस बीच मध्य प्रदेश में कुछ जगहों से मंगलवार को मानसून की विदाई हो सकती है।

तापमान में गिरावट


पानी गिरने और बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। भोपाल में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

क्या कह रहे मौसम वैज्ञानिक


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कई संभागों में बारिश होने के आसार हैं। इनमें बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, कटनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीहोर, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2024
 इंदौर । एसबीआई के तत्कालीन बैंक मैनेजर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फरियादी को एक अज्ञात काल आया था। आरोपित ने महेंद्र पटेल नाम बताया और कहा…
 16 October 2024
इंदौरः दक्षिण कोरिया के इंचियोन में अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता, मिसेज यूनिवर्स के 47वें संस्करण का आयोजन किया गया था। इसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। मध्य प्रदेश…
 16 October 2024
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की शाहजहानाबाद पुलिस ने मंगलवार को झारखंड की एक महिला के खिलाफ फर्जी एडमिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुआ पकड़ा है। उस पर सेना…
 16 October 2024
इंदौर: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के 198 व 199 बैच नंबर के कुल 490 नव आरक्षकों ने सोमवार को इंदौर के सहायक प्रशिक्षण केंद्र के परेड ग्राउंड में पासिंग आउट परेड…
 16 October 2024
भोपाल: दो लोगों की अनोखी स्टाइल ने पूरे इंटरनेट समाज का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दोनों का ही अंदाज एक दूसरे से एकदम जुदा है पर एक जगह…
 16 October 2024
जबलपुर: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मामला है आर्थिक रूप से कमजोर…
 16 October 2024
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछलों दिनों नवरात्रि के दौरान 91 डीजे संचालकों पर शोरगुल और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन…
 16 October 2024
भोपाल: मध्य प्रदेश में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस ने 'बिकाउ वर्सेज टिकाऊ' के नारे के साथ…
 16 October 2024
सिवनी: पेंच टाइगर रिजर्व पार्क से एक रोमांचकारी वीडियो सामने आया है। जंगल सफारी करने आए पर्यटकों के आंखों के सामने यह घटना घटी है। जिप्सी में सवार पर्यटक दोनों ओर…
Advt.