निकिता पोरवाल बोलीं- 'बचपन में मम्मी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिस इंडिया बनाकर भेजती थीं, अब सच में बन गई'

 उज्जैन । 2024 मिस इंडिया का खिताब निकिता पोरवाल को मिला है। निकिता उज्जैन के पेट्रो केमिकल व्यापारी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन में ही की और फिर उच्च शिक्षा के लिए बाहर गईं।

पिछले कुछ वर्षों से वह मुंबई में हैं। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले अगस्त 2024 में निकिता को फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब भी मिला था।


बुधवार रात को मुंबई के वर्ली में हुए आयोजन में निकिता ने मिस इंडिया का खिताब हासिल किया। दादरा और नगरी हवेली की रेखा पांडेय पहली रनर अप और गुजरात की आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर अप रहीं।


29 सुंदरियों के बीच हुआ चयन


देश के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट ‘फेमिना मिस इंडिया-2024’ की विजेता निकिता पोरवाल चुनी गई हैं। निकिता फिल्म अभिनेत्री बनने का सपना संजोए सात वर्ष पहले स्कूली शिक्षा पूरी कर मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। प्रतियोगिता में उनका चयन देश की 29 सुंदरियों के बीच हुआ।


अपनी उपलब्धि पर निकिता ने ‘नईदुनिया’ से विशेष बातचीत में कहा कि उन्हें मिस इंडिया ही बनाना था, इसलिए मॉडलिंग और थियेटयर में अपना करियर बनाना शुरू किया। 'मैंने कई बार रामलीला में माता सीता का किरदार निभाया है। जब छोटी थी तो मम्मी अक्सर मुझे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिस इंडिया बनाकर ही भेजा करती थी। अब मैं सच में मिस इंडिया बन गई।'


माता-पिता के सहयोग और खुद का संकल्प


उन्होंने कहा- 'इस प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार करना आसान नहीं था। अब तक जितना भी कुछ कर पाई माता-पिता के सहयोग और अपने संकल्प से।' उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें पशुओं से बहुत प्रेम है। पशुओं की देखरेख के लिए वे देश में कुछ बड़ा करना चाहती हैं।


सभी जीव-जंतुओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार


निकिता ने कहा कि 'मैं चाहती हूं कि हर मनुष्य, पशुओं के साथ भी उतना ही अच्छा व्यवहार करे, जितना वह दूसरे मनुष्य के साथ रखता है। ये संसार सबका है, यहां सभी जीव-जंतुओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है।'

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2024
 इंदौर। वर्ष के सबसे बड़े त्योहार दीपावली की तारीख पर बना संशय और धुंध छंट गई है। इंदौर के सभी बाजारों ने एकमत होकर 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने का निर्णय…
 17 October 2024
जबलपुर। भारत में रहकर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। ऐसा करने के आरोपित को अब भारत माता की जय के नारे के साथ पुलिस थाने…
 17 October 2024
जबलपुर । तीन से चार गुना अधिक किराया देकर लोग टिकट बुक कर रहे हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली-मुंबई को लेकर विमान में मांग बनी हुई है। इतना ही नहीं पुणे जाने…
 17 October 2024
 उज्जैन । 2024 मिस इंडिया का खिताब निकिता पोरवाल को मिला है। निकिता उज्जैन के पेट्रो केमिकल व्यापारी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन में ही…
 17 October 2024
 उज्जैन । उज्जैन-मक्सी टू-लेन रोड 704 करोड़ रुपये से फोरलेन सड़क में तब्दील किया जाएगा। उज्जैन शहरी क्षेत्र में आइटीआई के सामने इंदौर रेल सेक्शन पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के…
 17 October 2024
भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। हालांकि बुधवार को कहीं…
 17 October 2024
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिर एक बार बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन देखने को मिल रहा है। पुराने शहर में हामीदिया रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन होने वाला है। यह…
 17 October 2024
भोपाल: शहर के बाग सेवनिया इलाके में साढ़े 3 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची को उसके ट्यूशन टीचर के बेटे ने ही अपनी…
 17 October 2024
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाने के आरोपी भोपाल के एक व्यक्ति को सशर्त ज़मानत दे दी। शर्त के पालन में उसे महीने में दो…
Advt.