राम राजा की नगरी ओरछा को 25 करोड़ से संवारेंगे:केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राशि दी

मध्यप्रदेश में राम राजा की नगरी ओरछा को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 25 करोड़ रुपए दिए हैं। इस राशि से यह नगरी संवारी जाएगी। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 में यह राशि मंजूर की गई है। इससे ओरछा में टूरिस्ट एक्सपीरियंस सेंटर, हुनर शाला, एंट्री प्लाजा के साथ यात्रा पथ का विकास किया जाएगा।

इससे पहले दिसंबर महीने में विरासतों के संरक्षण और संग्रहालयों के विकास आदि के लिए करीब 100 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे। बता दें कि वर्ष 2027-28 में ओरछा को यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दिए जाने के लिए केंद्र सरकार ने यूनेस्को को सिफारिश की है। साथ ही ओरछा को यूनेस्को की एचयूएल (हिस्टोरिकल अर्बन लैंडस्केप) पहल के तहत चुना गया है।

पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया, योजना के तहत चेलेंज्‍ड बेस्‍ड डेस्‍टिनेशन डेवलपमेंट पहल शुरू की है। जिसका उ‌द्देश्य पूरे देश में पर्यटन स्थलों का विकास करना है। इस योजना के तहत 50 स्थलों (प्रत्येक राज्य में अधिकतम 5) को विकास के लिए चुना जाना है।

इसके तहत ओरछा को आध्यात्मिक गंतव्य स्थल की श्रेणी में चुना गया है। ओरछा में पर्यटकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ शहर के सौंदर्यीकरण, ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण और स्थानीय कलाकारों और संस्कृति का संरक्षण किया जाएगा। इससे ओरछा में देशी -विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और स्थानीय समुदाय को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट के संदर्भ में किए जाने वाले कार्य है।

टूरिज्म इंटरप्रेटेशन सेंटर केंद्र सरकार से मिली सहायता से ओरछा में तोपची की हवेली के पास पर्यटन अनुभव केंद्र का विकास किया जाएगा। जिसमें ओरछा का 3डी मॉडल, पैनल्स के माध्यम से ओरछा की ऐतिहासिक यात्रा का प्रदर्शन, बुकिंग कियोस्क, चिल्ड्रन प्ले एरिया और कैफे का निर्माण किया जाएगा।

हुनर शाला स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए जाने वाले सुविनियर को उत्कृष्ट बनाने का प्रशिक्षण देकर हुनर शाला के रूप में बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर्यटक न सिर्फ सुविनियर खरीद सकेंगे, बल्कि उन्हें बनता हुआ देखने के साथ वर्कशॉप में स्वयं बना भी सकेंगे। हुनर शाला में ओपन एयर एमपी थिएटर का भी विकास किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग और दुर्ग समूह के बीच ब्रिज के दोनों ओर एंट्री प्लाजा बनेगा। जिसमें ई चार्जिंग स्टेशन और क्यूआर बेस्ड टिकटिंग की सुविधा होगी।

पर्यटन यात्रा पथ पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ यात्रा पथ का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसमें पुराने पथों का संरक्षण और नए पथ का निर्माण, पथ के दोनों ओर रंग रोगन, आर्च और छज्जा निर्माण, पर्यटकों को बैठक सुविधा, लाइटिंग और साइनेज का निर्माण होगा। स्थानीय संस्कृति और पर्व को प्रदर्शित करने के लिए पथ किनारे छोटे स्टेज निर्माण किए जाएंगे। जहां स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे।

आधुनिक पर्यटन सुविधाएं पर्यटकों को इसके माध्यम से स्थानीय संस्कृति के महत्व से परिचय होगा। पर्यटकों को सुगम आवागमन के लिए हिप ऑन हिप ऑफ बस की सुविधा रहेगी। ओरछा के ऐतिहासिक वैभव और सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित करती एक वेबसाइट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ स्मारकों के लिए ऑडियो गाइड सिस्टम और फीडबैक मैकेनिज्म की सुविधा रहेगी।


अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 April 2025
मध्यप्रदेश में 8 से 22 अप्रैल 2025 तक सातवां “पोषण पखवाड़ा” पूरे जोश और जागरूकता के साथ मनाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी राज्य में…
 12 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि “आपः सुजिरा अमृतः सुवर्चाः शंभू मयोभूः", अर्थात जल न केवल अमृतस्वरूप है, बल्कि शुभ, पवित्र और जीवनदायक भी है। उन्होंने कहा है…
 12 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हनुमान जयंती पर इंदौर के प्रसिद्ध पितृ पर्वत पर हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ-माता का पूजन भी किया।…
 12 April 2025
•यथार्थ हॉस्पिटल ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस,* सेवाभाव  से होता है रोगियों का उपचार : डॉ. कपिल त्यागी * वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश खरे बोले , बुंदेलखंड के लिए वरदान है यथार्थ…
 12 April 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का दिल्ली के लाल किले पर किये जाने…
 12 April 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सेवा ऐसी गंगा है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति डुबकी लगाए तो उसका जीवन सार्थक हो सकता है। आज आनंदपुर धाम आकर मन अभिभूत…
 12 April 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्री आनंदपुर धाम में परम पावन पूजा स्थल महातीर्थ श्री आनंद सर मंदिर परिसर में 4 मंदिरों के दर्शन किए। उन्होंने श्री आनन्द…
 12 April 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में श्री आनंदपुर धाम में आयोजित हुए कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सायंकाल हेलीकॉप्टर द्वारा वापस वायुसेना विमानतल महाराजपुरा पधारे। यहाँ…
 12 April 2025
भोपाल में पत्नी के थाने में शिकायत करने पहुंचने पर पति ने खुद को आग लगा ली। वह भी पेट्रोल डालकर थाने पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने पानी और कंबल से…
Advt.