पलट गई अमीरों की दुनिया... टॉप 20 से बाहर होने के करीब अडानी, अंबानी की नेटवर्थ में भी गिरावट

नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की नेटवर्थ में हफ्ते के पहले दिन सोमवार को गिरावट देखने को मिली। अडानी पहले ही 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो चुके हैं। अब उन पर अमीरों की लिस्ट में टॉप 20 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 67.3 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। वह 98.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 14.6 अरब डॉलर की तेजी आई है।

इस बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी 98.4 लाख डॉलर की गिरावट आई। वह 104 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर पर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 7.91 अरब डॉलर की गिरावट आई है। रिलायंस ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की। दूसरी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में तीन फीसदी गिरावट आई है। सोमवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.11 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 0.73 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।

जेंसन हुआंग टॉप 10 की दहलीज पर


इस बीच अमेरिका की दिग्गज एआई चिप कंपनी एनवीडिया का शेयर सोमवार को रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनने के करीब पहुंच गई। इसका मार्केट कैप 3.39 ट्रिलियन डॉलर हो गया है जबकि ऐपल का मार्केट कैप 3.52 ट्रिलियन डॉलर है। इस तेजी से कंपनी के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग की नेटवर्थ 121 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस बीच लैरी एलिसन 186 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। एलिसन सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल कॉर्प के सबसे बड़े स्टेकहोल्डर हैं।

टेस्ला, स्पेसएक्स, एक्स समेत कई कंपनियों को चला रहे एलन मस्क 241 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 210 अरब डॉलर के साथ फिर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जकरबर्ग 209 अरब डॉलर के साथ अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट 185 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 22.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2024
नई दिल्ली: देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ आज खुलने जा रहा है। हुंडई मोटर इंडिया का करीब 25,000 करोड़ रुपये का इश्यू आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा…
 15 October 2024
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की नेटवर्थ में हफ्ते के पहले दिन सोमवार को गिरावट देखने को मिली। अडानी पहले ही 100 अरब डॉलर…
 15 October 2024
नई दिल्ली: मंगलवार को शेयर मार्केट में दो आईपीओ लिस्ट हुए। इसमें मेन बोर्ड से गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग (Garuda Construction and Engineering) और एसमएमई बोर्ड से शिव टेक्सकेम (Shiv Texchem…
 15 October 2024
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा का 10 अक्टूबर को मुंबई में 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप…
 15 October 2024
नई दिल्ली: दिल्ली और पटना के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का यात्रियों को लंबे समय से इंतजार है। लेकिन त्योहारी सीजन में उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस में सवारी करने की…
 15 October 2024
 इंदौर। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने उत्सव डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। यह 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। इसमें सामान्य नागरिकों…
 13 October 2024
मुंबई: पटना में जन्मे और मुंबई में समाज सेवा और राजनीति करने वाले कद्दावर नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी (Baba Siddique) अब हमारे बीच नहीं रहे। 66 वर्ष की अवस्था में…
 13 October 2024
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड हो या शेयर बाजार, काफी निवेशक रिस्क की परवाह न करते हुए इनमें निवेश कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे निवेशक ज्यादा रिटर्न चाहते हैं। शायद…
 13 October 2024
मुंबई: इन दिनों शेयर बाजार में खूब उठा-पटक देखेने को मिल रहा है। जब बाजार में ऐसी स्थिति होती है तो निवशकों को मल्टी-कैप फंड की याद आती है। तभी…
Advt.