महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में होंगी शामिल

रायपुर ।   छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से 16 अक्टूबर को राज्य स्तरीय कंसलटेशन कार्यशाला का आयोजन राजधानी रायपुर के स्थानीय होटल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े होंगी। कार्यशाला महिला एवं बाल विकास विभाग और यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित की जा रही है। कार्यशाला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।


उल्लेखनीय है कि बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा 10 मार्च 2024 को की गई थी, जिसका उद्देश्य बाल विवाह की सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को एक समन्वित रणनीति भेजी गई है।


कंसलटेशन कार्यशाला का उद्देश्य विभागों के बीच परस्पर समन्वय बढ़ाना और बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रयासों को मजबूत करना है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने दो अधिकारियों को इस कार्यक्रम के लिए नामांकित करें और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ में बाल विवाह के उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज को जागरूक करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2024
मगरलोड ।  धमतरी कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी के द्वारा  द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल भैसमुंडी विकासखंड मगरलोड में 29 हाई/हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य, लेक्चरर, एसएमडीसी  अध्यक्ष /सदस्य और सरपंच की उपस्थिति…
 16 October 2024
धमतरी । जीवन में हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि उसका खुद का पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ  खुशहाल जिंदगी बिता सके। देश के प्रधानमंत्री …
 16 October 2024
गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिए।…
 16 October 2024
कोरिया ।   कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश भी…
 16 October 2024
बिलासपुर । जिला कार्यालय में महिला कर्मचारियों के लिए पृथक कॉमन रूम एवं पिंक टॉयलेट बनाया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में आज इसका भूमिपूजन एवं शिलान्यास…
 16 October 2024
कोरिया । जिले में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 अधिकारियों को आज कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया।इस अभियान के अंतर्गत पैटर्न, वाइस…
 16 October 2024
कोरबा । कलेक्टर  अजीत वसंत के दिशा-निर्देशन में प्रभारी कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि…
 16 October 2024
बीजापुर ।  सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर पहुंचे लोगों की समस्या सुनी और सम्बंधित विभागों को…
 16 October 2024
गरियाबंद । कलेक्टर  दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने एवं उन्हें आत्म निर्भर बनाने विभिन्न विभागीय गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।…
Advt.