भुवनेश्वर / दिनांक 30 अक्टूम्बर 2026 से ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर से "भारत माता परिक्रमा" यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। यह यात्रा भारत के 29 प्रदेशों में नेपाल के 7 प्रदेशों में और भूटान के 20 जिलों में ( जोंगखाग ) भ्रमण कर यह यात्रा उड़ीसा वापस आयेगा। यात्रा का उद्देश्य संगठन के 25 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करना और संगठन को मजबूत बनाना साथ ही 7 फरवरी 2027 से 11 फरवरी 2027 तक ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय संरक्षक एवं शसक्त वार्ता समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक श्री विजय प्रधान जी के नेतृत्व में आयोजित " विशाल सन्त महाकुम्भ" का प्रचार - प्रसार कर सम्माननीय चारों मठों के शंकराचार्यों को, देश और विदेश के सम्माननीय महामण्डलेश्वरों को, सम्माननीय म्मंडलेश्वरों को, साधु - सन्तों को, देश के सम्माननीय प्रधान जनप्रतिनिधियों को, सम्माननीय सांसदों को, सम्माननीय विधायक गणों को, सम्माननीय गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित करने के लिए निवेदन के साथ आमंत्रण पत्र देने के उद्देश्य को लेकर यह भारत माता परिक्रमा यात्रा किया जा रहा है। जिससे देश और विदेशों में सारे सनातनियों को एक मंच पर लाकर सनातन को और भी मजबूत किया जा सके। आगंतुक अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था, बालभोग और भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी साथ ही महामण्डेश्वरों को अंतर्राष्ट्रीय सन्त सम्मान , मंडलेश्वरों को राष्ट्रीय सन्त सम्मान , और सभी साधु - सन्तों, महंतों तथा पुजारियों को सनातनी सन्त सम्मान से सम्मानित किया जायेगा ।
भुवनेश्वर से से शुरू होगी "भारत माता परिक्रमा" यात्रा
भुवनेश्वर / दिनांक 30 अक्टूम्बर 2026 से ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर से "भारत माता परिक्रमा" यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। यह यात्रा भारत के 29 प्रदेशों में नेपाल के 7 प्रदेशों में और भूटान के 20 जिलों में ( जोंगखाग ) भ्रमण कर यह यात्रा उड़ीसा वापस आयेगा। यात्रा का उद्देश्य संग...
देश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और विश्लेषण — apnabulletin.com पर।