भोपाल। भोपाल में 15 जनवरी को आर्मी डे परेड होगी। इसमें 45 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा टीटी नगर स्टेडियम में शौर्य संस्कृति कार्यक्रम और बड़े तालाब के ऊपर एयर शो आयोजित होगा।
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने बुधवार को मंत्रालय में तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और समय-सीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
कालीबाड़ी मार्ग पर तैयारी
मुख्य सचिव ने भेल स्थित कालीबाड़ी मार्ग के सुधार, विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग का काम एक दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस आयुक्त और यातायात पुलिस को तीनों आयोजनों के लिए प्रवेश, निकास, पार्किंग और सुरक्षा की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। एयर शो को वृहद स्वरूप देने के लिए सेना से समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए।