एमसीबी/04 नवम्बर 2026 / महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद बनकर उभर रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं न केवल अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों की आवश्यकताओं और परिवार की खुशियों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इसी कड़ी में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की बीसीएम कॉलोनी, खोंगापानी निवासी श्रीमती फातिमा परवीन भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में 33वीं किस्त के रूप में 632 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई है। इस राशि से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है और वे अपनी जरूरतों को पूरा करने में पहले से अधिक सक्षम हो रही हैं।
श्रीमती फातिमा परवीन बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से वह बेहद खुश हैं। उनके लिए यह आर्थिक सहायता परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित हो रही है। वह योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग मुख्य रूप से अपने बच्चों की जरूरतों और उनकी खुशियों पर करती हैं। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि उनके लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बन रही है।
महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें अपने परिवार की जरूरतों में आर्थिक योगदान देने का अवसर प्रदान कर रही है। हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा, देखभाल और अन्य आवश्यकताओं पर भी खर्च कर पा रही हैं।
फातिमा परवीन जैसी लाखों महिलाओं के जीवन में महतारी वंदन योजना उम्मीद, आत्मविश्वास और आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान, बच्चों की खुशियों और परिवारों में आर्थिक मजबूती के रूप में यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
महतारी वंदन योजना बनी फातिमा परवीन के परिवार का आर्थिक संबल
एमसीबी/04 नवम्बर 2026 / महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद बनकर उभर रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं न केवल अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों की आवश्यकताओं और परिव...
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और विश्लेषण — apnabulletin.com पर।