रायपुर, सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसाइटी में कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव के पुण्यवर्धक विधान संपन्न करने भक्तों का महाविदेह आराधना केन्द्र में तांता लगा रहा। इस अवसर पर श्रीमती जयंती बोथरा, सुनीता झाबक ने बताया की आज के दिन इस तीर्थाधिराज में अनंत आत्माओं ने सिद्धाचल की यात्रा कर भव भ्रमण से मुक्ति पाई है, सिद्ध अवस्था को प्राप्त किया। हम भी आज तीर्थ के पट्ट के सम्मुख पूर्ण विधि विधान से 5 चैत्यवंदन की क्रिया कर सदगति प्राप्ति की कामना करते हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि विधिकारक श्राविकाओं ने सर्वप्रथम तलहटी का चैत्यवंदन प्रारंभ करते हुए दर्शनम देव देवस्यम दर्शन पाप नाशनम दर्शनम मोक्ष साधनम के दोहे से तलहटी को वंदन करते हुए चैत्यवंदन की क्रिया संपन्न कि फिर क्रम से शांतिनाथ प्रभु , रायानरुख का चैत्यवंदन , फिर पुंडरीक स्वामी जो प्रभु आदिनाथ के प्रथम गणधर , शिष्य थे जिनका मंदिर गिरिराज में प्रभु आदिनाथ के सामने बना हुआ है उनका चेत्य वंदन व पांचवा चैत्यवंदन प्रभु आदिनाथ का पूर्ण भावपूर्वक करते हुए गिरिराज की यात्रा का सजीव वर्णन करते हुए भक्तो को पालितना तीर्थ की भाव यात्रा की अनुभूति कराई। सिद्धाचल ना वासी विमलाचल ना वासी जिन जी प्यारा आदिनाथ ने वंदन हमारा के लोकप्रिय भजन के साथ 108 खमासना के साथ कार्तिक पूर्णिमा की भाव यात्रा संपन्न की उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पदम गोलछा , निर्मल पारख , प्रमोद टाटिया , दीप्ति बैद , मंजू कोठारी, महेंद्र कोठारी, सपना गोलछा, अनिका, अवनी गोलछा , संतोष झाबक डॉ योगेश बंगानी सरला बैद, सुशीला गोलछा , पूनम बरमट , ज्योति बोथरा , कीर्ति लोढ़ा , पायल गोलछा , शैला बरडिया , पूनम बरमट , जयचंद बच्छावत परिवार आदि उपस्थित थी । दादागुरुदेव की बड़ी पूजा आरती मंगल दीपक पश्चात लाभार्थी परिवारों की ओर से गुरुप्रसादी रखी गई थी ।
सिद्धाचल भाव यात्रा में श्रद्धालुओं ने की आदिनाथ भगवान की वन्दना
रायपुर, सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसाइटी में कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव के पुण्यवर्धक विधान संपन्न करने भक्तों का महाविदेह आराधना केन्द्र में तांता लगा रहा। इस अवसर पर श्रीमती जयंती बोथरा, सुनीता झाबक ने बताया की आज के दिन इस
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और विश्लेषण — apnabulletin.com पर।