सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को मार्केट में आ गई। 544 पेज और 7 चैप्टर की इस किताब में कई अनसुनी कहानियों के अलावा कई ऐसे फोटोग्राफ भी हैं, जो पहले कभी सामने नहीं आए। इनमें से कई फोटो राजीव गांधी तो कुछ प्रियंका गांधी ने क्लिक की हैं।


सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की ब्रिकी शुरू हो गई है। बिना किसी लॉन्च इवेंट के यह सीधे मार्केट में मिलने लगी है।

हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित इस किताब में 544 पेज हैं और इसे 7 चैप्टर में बांटा गया है। पहले एडिशन के लिए एक लाख कॉपियां छापी गई हैं।