नई दिल्ली: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला बीते शुक्रवार को खेला गया। यह मैच पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत लिया। यह चेन्नई की इस सीजन लगातार दूसरी हार थी। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं उन 2 खिलाड़ियों के बारे में, जो सीएसके की किस्मत बदल सकते हैं अगर उनको मिला तो।
उर्विल पटेल
27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल को अगर मौका मिलता है तो वह सीएसके के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। उर्विल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2024 में त्रिपुरा के खिलाफ महज 28 गेंद में शतक ठोका था। वहीं दुनिया में टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं।
उर्विल ने पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए ही आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने 212.5 के स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए थे।
श्रेयस गोपाल
बॉलिंग ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल भी सीएसके के लिए अहम प्लेयर बन सकते हैं अगर उन्हें मौका मिला तो। गोपाल लेग स्पिनर हैं और उनको आईपीएल का अच्छा अनुभव है। वह ठीक ठाक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, अगर जरूरत पड़ी तो। गोपाल चेन्नई की पिच पर अपनी स्पिन गेंदबाजी से कमाल कर सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में 52 मैच में 52 विकेट लिए हैं।