बिग बैश लीग (BBL) अगले सीजन से एक नया नियम लागू करने जा रही है, जिसे ‘डेजिग्नेटेड बैटर और फील्डर रूल’ कहा जा रहा है। यह नियम टीमों को एक खास खिलाड़ी चुनने की सुविधा देगा जो सिर्फ बल्लेबाजी करेगा और गेंदबाजी या फील्डिंग नहीं कर पाएगा। अगर कोई टीम ऐसा खिलाड़ी चुनती है, तो उसे एक ‘डेजिग्नेटेड फील्डर’ भी चुनना होगा जो सिर्फ फील्डिंग और विकेटकीपिंग कर सकेगा गेंदबाजी नहीं।
बीबीएल में आ रहा नया नीयम
यह नियम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम जैसा है, लेकिन यह टीमों के लिए जरूरी नहीं है। टीमें चाहें तो इस नियम को न अपनाकर पारंपरिक प्लेइंग इलेवन के साथ खेल सकती हैं। इससे पहले, BBL ने ‘पावर सर्ज’ और ‘X-फैक्टर रूल’ जैसे नियम भी आजमाए हैं। ‘X-फैक्टर रूल’ को 2021-22 सीजन के बाद इसलिए बंद कर दिया गया था क्योंकि इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो रहा था।