भोपाल, भोपाल के कोलार में रहने वाले युवक को झालावाड़ में प्रेमिका के परिजनों ने बंधक बना लिया था। एमपी पुलिस के इनपुट के बाद रविवार की रात को राजस्थान पुलिस ने युवक को मुक्त करा लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
इसके बाद उसके बयानों को दर्ज किया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं युवक के परिजन रविवार की रात को झालावाड़ के लिए रवाना हो गए हैं। सोमवार तक युवक परिजनों के साथ भोपाल लौट सकता है।
रविवार दोपहर युवक के परिजन भोपाल के कोलार थाने पहुंचे थे। परिजनों का दावा है कि बोतल में पेशाब भरकर पिलाया गया। जिसके बाद भोपाल पुलिस ने राजस्थान पुलिस को इनपुट दिया। इस सूचना के बाद राजस्थान पुलिस ने बंधक युवक को मुक्त करा लिया।
प्रेम-प्रसंग के चलते झालावाड़ गया था
पीड़ित 18 वर्षीय सोनू भोपाल के कोलार इलाके का रहने वाला है। उसका प्रेम-प्रसंग झालावाड़ जिले के ग्राम पुलोरो निवासी एक युवती से चल रहा था। युवती करीब 15 दिन पहले भोपाल आई थी और सोनू के साथ रहने लगी थी।
समझाइश के बाद युवती को ले गए थे परिजन करीब दस दिन पहले युवती के परिजन भोपाल पहुंचे और समझा-बुझाकर उसे अपने साथ गांव ले गए। तीन दिन पहले युवती ने ही सोनू को कॉल कर गांव बुलाया और साथ ले जाने की बात कही।
पेशाब पिलाने के आरोप लगाए प्रेमिका के कहने पर सोनू राजस्थान पहुंचा, जहां युवती के परिजनों और गांव वालों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। युवक के परिजनों ने दावा किया था कि युवती के रिश्तेदारों ने एक वीडियो सेंड की है। जिसमें सोनू को पीटा जा रहा है। बीयर की बॉटल में पेशाब पिलाने के आरोप भी युवक के परिजनों की ओर से किए गए थे।
भोपाल के युवक को राजस्थान में बंधक बनाकर पीटा, VIDEO
भोपाल के एक युवक को उसकी प्रेमिका ने कॉल कर राजस्थान के गांव बुलाया, जहां पहुंचते ही युवती के परिजनों और गांव वालों ने उसे बंधक बना लिया और बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने युवक को पीटते हुए बीयर की बोतल से जबरन तरल पदार्थ पिलाने का वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा। वीडियो मिलने के बाद रविवार दोपहर परिजन भोपाल के कोलार थाने पहुंचे। परिजनों का दावा है कि बोतल में पेशाब भरकर पिलाया गया। भोपाल पुलिस ने युवक को मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।