क्या पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट करने के बाद भी भारत जाएगा श्रीलंका? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान की सरकार ने इस बात का ऐलान तो किया कि वे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं। लेकिन, उन्होंने 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का बहिष्कार करने का भी फैसला किया। बता दें कि मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट करने के बाद भी भारतीय टीम श्रीलंका ट्रेवल करेगी या नहीं यह एक बड़ा सवाल है। हालांकि, रिपोर्ट है कि टीम इंडिया आईसीसी का प्रोटोकॉल फॉलो करेगी और श्रीलंका जाएगी।

टीम इंडिया पाकिस्तान से मैच खेलने जाएगी श्रीलंका

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम आईसीसी के प्रोटोकॉल को फॉलो करेगी और पाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच के लिए श्रीलंका जाएगी। वहां जाकर प्रैक्टिस भी करेगी और आर प्रेमदासा स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। सूत्र ने कहा, ‘टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी और आईसीसी का प्रोटोकॉल फॉलो करेगी। वे अपनी शेड्यूल के मुताबिक प्रैक्टिस करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और ऑन टाइम स्टेडियम पहुंचकर मैच रेफरी का मैच कॉल ऑफ करने का इंतजार करेंगे।’अब इस पूरे मामले में आईसीसी क्या एक्शन लेता है, यह जल्दी पता चल जाएगा। अगर 15 फरवरी को पाकिस्तान की टीम मैच खेलने कोलंबो नहीं आती है तो इस केस में भारत को वॉकओवर मिलेगा और 2 अंक मिलेंगे।

Spread the love