पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने पर विराट कोहली के कोच का बड़ा बयान, ICC के एक्शन पर कह दी ये बात

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने एक और विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान का पहले वर्ल्ड कप में खेलना संदिग्ध था। उन्होंने अब स्पष्ट कर दिया है कि वे विश्व कप तो खेलेंगे। लेकिन, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबले का बॉयकॉट करेंगे। पाकिस्तान ने आनन-फानन में यह फैसला तो ले लिया है। हालांकि उनको इसके अंजाम का अभी आइडिया भी नहीं है। पीसीबी अगर अपने इस फैसले को नहीं बदलता है तो उन्हें तगड़ा नुकसान होगा। इस मामले पर अब विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

राजकुमार शर्मा ने दिया बड़ा बयान

राजकुमार शर्मा ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, ‘बहुत अनफॉर्चुनेट है और यह बड़ा ही अजीब फैसला है पाकिस्तान का। अभी तक उन्होंने रिएक्ट नहीं किया था। पहले बांग्लादेश के सपोर्ट में उन्होंने वोट किया कि बांग्लादेश को भारत में नहीं आना चाहिए, नहीं खेलना चाहिए। अब उन्होंने खुद भी बैकआउट करने की बात की है। यह बहुत अनफॉर्चुनेट है। इससे बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा पाकिस्तान को, पाकिस्तान की आवाम को, जोकि देखना चाहते हैं भारत के खिलाफ मैच खेलते हुए अपने प्लेयर्स को। उनके प्लयेर्स के लिए उनकी सारी पब्लिक के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा। मुझे लगता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दोबारा सोचेगा इस बात पर।’उन्होंने आगे कहा, ‘देखिए, क्रिकेट में भारत बहुत ऊपर है पाकिस्तान से। यह पॉलिटिकल फैसला है। उन्हें सोचना चाहिए कि अगर आईसीसी उनके खिलाफ एक्शन लेती है तो पीसीबी का बड़ा नुकसान हो सकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह दोबारा सोचेंगे अपने इस डिसीजन के बारे में।’

सलमान आगा ने पाकिस्तान के इस फैसले पर क्या कहा?

पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने पाकिस्तान के इस फैसले पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 के बाद बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका या प्लेयर्स का फैसला नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो पीसीबी चीफ या सरकार कहेगी, वे वही करेंगे।

Spread the love