भोपाल में ईरानी डेरे से एक करोड़ का सोना जब्त:आधी रात 400 पुलिसकर्मियों ने एक साथ दी दबिश

भोपाल, भोपाल में मंगलवार-बुधवार रात पुलिस ने बड़े स्तर पर कॉम्बिंग गश्त करते हुए ईरानी डेरे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। करीब 400 पुलिसकर्मियों की टीम ने रात दो बजे दबिश दी। कार्रवाई में 31 पुरुष और 8 महिलाओं सहित 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दबिश के दौरान 644 ग्राम से ज्यादा सोना (करीब 1 करोड़ रुपए कीमत) जब्त किया गया।

पूरे शहर में चलाए गए अभियान में 283 स्थाई वारंटी और 125 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 408 आरोपियों को पकड़ा गया। सभी आरोपी चोरी, नकबजनी, चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी जैसे गंभीर मामलों में फरार थे।

ईरानी गैंग 6 राज्यों में सक्रिय

पुलिस के मुताबिक, गैंग का सरगना राजू ईरानी पहले ही सूरत से गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरोह मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान सहित 6 राज्यों में सक्रिय रहा है।

ईरानी डेरे से यह सामग्री जब्त

दोपहिया वाहन – कुल 17

सोने के आभूषण – कुल 644.56 ग्राम (कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए)

चांदी के आभूषण – लगभग 240 ग्राम (कीमत लगभग)

कुल 39 मोबाइल (कीमत लगभग 8 लाख रुपए)

1 लाख 35 हजार रुपए

कुल 1 किलो 700 ग्राम गांजा।

6 राज्यों में अपराध को अंजाम देते थे गैंग के सदस्य

  • ईरानी डेरा के सरगना राजू ईरानी को भोपाल पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था. उस पर चोरी, लूट समेत कई मामलों में केस दर्ज हैं।
  • भोपाल की अमन कॉलोनी में पुलिस ने दबिश देकर 31 दिसंबर 2025 को ईरानी गैंग के कई अपराधियों को पकड़ा था।
  • यहां से लूट के सामान के साथ-साथ अवैध हथियार भी बरामद किए गए थे।
  • ईरानी गैंग केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत 6 राज्यों में सक्रिय है।
  • इस गैंग के सदस्य अलग-अलग तरह से अपराधों को अंजाम देते थे।
Spread the love