नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए पाकिस्तान पहुंच चुके हैं जहां उनका किसी शहंशाह की तरह भव्य स्वागत किया गया। आईपीएल 2026 की नीलामी में किसी भी भारतीय फ्रेंचाइजी द्वारा दिलचस्पी न दिखाए जाने के बाद स्मिथ का पीएसएल में जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि जहां आईपीएल में उन्हें भाव नहीं मिला वहीं पीएसएल के 11वें सीजन में वह इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।
पीएसएल में सबसे महंगे खिलाड़ी स्मिथ
स्टीव स्मिथ को पीएसएल की नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियंस ने लगभग 5 लाख यूएस डॉलर (करीब 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) में अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही वह पीएसएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। हैरानी की बात यह है कि स्मिथ एक टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं लेकिन पीएसएल में उनके लिए फिर भी इतनी बड़ी रकम दे दी।
बाबर आजम को किया था बेइज्जत
हाल ही में बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को बेइज्जत कर दिया था। दरअसल, बिग बैश लीग के एक मुकाबले के दौरान जब बाबर आजम क्रीज पर मौजूद थे तब स्टीव स्मिथ ने उनके साथ बल्लेबाजी करते हुए एक आसान सा सिंगल लेने से साफ इनकार कर दिया था। उस वक्त स्मिथ के इस रवैये को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हुई थी और फैंस ने इसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का अहंकार बताया था।
आईपीएल के आगे नहीं टिकता पीएसएल
सोशल मीडिया पर फैंस इस घटनाक्रम को आईपीएल बनाम पीएसएल के नजरिए से देख रहे हैं। आईपीएल में अनसोल्ड रहना स्मिथ के लिए एक बड़ा झटका जरूर था लेकिन पाकिस्तान में मिला यह करोड़पति कॉन्ट्रैक्ट उनके लिए लॉटरी साबित हुआ।