एकता महिला संकुल संगठन चितालंका को मिला नवीन महतारी सदन

दंतेवाड़ा। आज जनपद पंचायत दंतेवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप पटेल एवं ग्राम पंचायत चितालंका की सरपंच मुन्नी भास्कर की उपस्थिति में आरईएस विभाग द्वारा निर्मित महतारी सदन चितालंका का विधिवत हस्तांतरण किया गया। यह भवन आरईएस विभाग के एसडीओ एम. घोड़मोड़े एवं इंजीनियर विजय देवांगन द्वारा एकता महिला संकुल संगठन चितालंका को सौंपा गया। 

इस दौरान संकुल संगठन की अध्यक्ष राधा, सचिव  सरिता ठाकुर सहित सभी महिला सदस्य (दीदियाँ) उपस्थित रहीं। महतारी सदन का उपयोग संकुल संगठन के कार्यालय के रूप में किया जाएगा, साथ ही यहां विभिन्न आजीविका गतिविधियों के संचालन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में बीपीएम एनआरएलएम धर्मेंद्र ठाकुर, एसी वैभव शेष, ग्राम पंचायत सचिव राजू बघेल, पीआरपी वंदना ठाकुर, लेखापाल योगिता कौशल, संकुल संगठन के पदाधिकारी एवं अन्य दीदियाँ भी उपस्थित रही ।

Spread the love