जनवरी से आधे रह गए सब्जियों के दाम, इस गिरावट की वजह

नई दिल्‍ली: जनवरी से सब्जियों की कीमतें तेजी से गिरी हैं। इससे ग्राहकों को राहत मिली है। लेकिन, किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आलू की कीमतें 40%, प्याज की 50% और टमाटर की 80% तक गिर गई हैं। इसकी मुख्य वजह बाजार में सप्लाई का बहुत ज्‍यादा होना और कटाई के मौसम में फसलों की भारी आवक है। इकनॉमिक टाइम्‍स (ईटी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख थोक बाजारों में से एक आजादपुर (दिल्‍ली) में आलू लगभग 4 रुपये किलो है। वहीं, लासलगांव (महाराष्‍ट्र) में प्याज 10-11 रुपये किलो बिक रहा है। राज्‍य के पिंपलगांव में टमाटर लगभग 7 रुपये किलो के भाव में पहुंच गया है।सिर्फ इतना ही नहीं, रोजमर्रा के जरूरी सामानों की कीमतें भी कम हुई हैं। गेहूं लगभग 10% और चावल 5-6% सस्ता हुआ है।

Spread the love