भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपित युवक बड़ी निर्भीकता से कार के पास पहुंचता है और उसमें आग लगा देता है।
मौके से भागा नहीं युवक, बस देखता रहा
चौंकाने वाली बात यह रही कि आग लगाने के बाद आरोपित मौके से भागा नहीं, बल्कि वह काफी देर तक कार केसामने खड़ा होकर उसे जलते हुए देखता रहा। आग की लपटें तेज होने के बाद ही वह वहां से रवाना हुआ।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के अनुसार, पीड़ित आमिर खान की शिकायत पर आरोपित इमरान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
टीआई ने बताया कि आरोपित सिरफिरा है कि बताया कि इमरान खान, आमिर द्वारा उसे शादी में आमंत्रित न किए जाने से नाराज था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने घटना की, फिलहाल इस कारण की पुष्ठि नहीं हुई है।