सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। पावरग्रिड में सबसे ज्यादा 2.75 फीसदी गिरावट आई है। इसके अलावा इंडिगो, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस, बीईएल, टाइटन, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी एक फीसदी से अधिक गिरावट आई। दूसरी ओर, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और टीसीएस के शेयरों में तेजी आई है।
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, ऑटो और एनर्जी शेयर लहूलुहान