ओरी ने ध्रुव राठी को कहा ‘एंटी नेशनल’, बोले- मेरी फोटो फालतू में लगाई, बताया PM मोदी के साथ क्या है सपना!

सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, ‘मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद नहीं है।’ एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए, ओरी ने ध्रुव राठी के विषयों के चुनाव पर सवाल उठाए और कहा कि वह मुद्दों को तभी उठाते हैं जब वे उनके नैरेटिव (सोच) के हिसाब से हों। साथ ही, ओरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक ख्वाहिश भी बताई।

ये कमेंट्स दोनों के बीच पहले हुई सार्वजनिक बहस का ही एक हिस्सा हैं। इससे पहले, दिसंबर 2025 में ध्रुव राठी के वीडियो ‘द फेक ब्यूटी ऑफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज’ के बाद ओरी ने अपनी दोस्त जाह्नवी कपूर का बचाव किया था। उस वीडियो में कई एक्टर्स का जिक्र था और थंबनेल में जाह्नवी की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था।

ओरी को बिल्कुल पसंद नहीं ध्रुव राठी

‘KK Creates’ पॉडकास्ट के दौरान, ओरी ने कहा कि ध्रुव उन्हीं विषयों पर अपनी सुविधा के हिसाब से बात करते हैं जो उनकी कहानी या नैरेटिव में फिट बैठते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि वह अपनी सुविधा के अनुसार ही विषयों पर बात करते हैं, जब वे उनकी कहानी में फिट बैठते हैं। मुझे ठीक से नहीं पता कि उनके विषय क्या हैं क्योंकि मैं हर चीज को फॉलो नहीं करता, लेकिन वह कभी-कभी अजीब बातें कहते हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता, और जब उन्हें किसी विषय पर बात करनी चाहिए, तो वह उस पर बात ही नहीं करते। मुझे बस वह आदमी पसंद नहीं है।’

ओरी की पीएम मोदी के साथ ख्वाहिश

ओरी ने ध्रुव राठी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अपने निकनेम का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं ध्रुव राठी को ‘ध्रुव ट***’ कहता हूं। मैंने यह कहीं ऑनलाइन देखा था और मैं इसे छोड़ नहीं पा रहा हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि उनका सपना है पीएम मोदी के साथ अपने फेमस पोज में फोटो क्लिक करना। वो इसे कभी तो करेंगे।

ध्रुव राठी ने बॉलीवुड सेलेब्स को घेरा

इससे पहले, ध्रुव राठी द्वारा दिसंबर 2025 में ‘बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की नकली सुंदरता’ (The Fake Beauty of Bollywood Celebrities) टाइटल से एक वीडियो जारी किए जाने के बाद, ओरी ने जाह्नवी कपूर का सपोर्ट किया था।

जान्हवी कपूर से लेकर काजोल पर भी सवाल

इस वीडियो में कई ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बात की गई, जिन्होंने कथित तौर पर कॉस्मेटिक सर्जरी या ट्रीटमेंट करवाए थे। इनमें जाह्नवी कपूर, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और काजोल के नाम शामिल थे। थंबनेल में जाह्नवी की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया था, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। उस समय, ओरी ने इंस्टाग्राम पर इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। एक वायरल रील में दावा किया गया था कि ध्रुव राठी ने यह वीडियो तब अपलोड किया, जब जाह्नवी ने बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास मामले पर बात की थी। रील में कहा गया था कि वीडियो अपलोड करने का समय सही नहीं था।

ओरी ने ध्रुव को कहा था ‘राष्ट्र-विरोधी’

इस चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए ओरी ने लिखा, ‘शायद वह यह भी नहीं जानतीं कि वह कौन है। मैं खुद उसे बस एक ऐसे ‘राष्ट्र-विरोधी’ के तौर पर जानता हूं जो शिकायत करता है कि इतने फॉलोअर्स होने के बावजूद रेलवे स्टेशन पर उसकी तस्वीरें नहीं खींची गई।’

Spread the love