एक्ट्रेस अल्पना बुच ने ‘अनुपमा’ की कमाई से बनाया आलीशान विला, जानिए एक एपिसोड की कितनी फीस और नेट वर्थ

टीवी शो ‘अनुपमा’ साल 2020 में कोविड के दौरान शुरू हुआ था, और लंबे समय तक टीआरपी में टॉप पर रहा। इसने न सिर्फ रुपाली गांगुली को अनुपमा के रूप में घर-घर मशहूर किया, बल्कि सपोर्टिंग कास्ट की जिंदगी भी बना दी। कई कलाकारों को फाइनैंशियल सिक्योरिटी दी, तो कई के सपने पूरे करने में मदद की। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस अल्पना बुच। 53 साल की अल्पना ‘अनुपमा’ की बदौलत अपना वो सपना पूरा कर पाईं, जो बरसों पहले देखा था। और वो सपना था मुंबई में अपना एक आलीशान घर होना। अल्पना को खुशी इस बात की है कि ‘अनुपमा’ की कमाई से उन्होंने अपना आशियाना खड़ा कर लिया, और वह भी प्रकृति के एकदम नजदीक…जैसा वह चाहती थीं।

अल्पना बुच ने मुंबई के बाहरी इलाके में आलीशान हॉलिडे होम बनाया है, जिसका नाम उन्होंने ‘अनुपमा’ में अपने किरदार लीला बा कोठारी के नाम पर रखा है, क्योंकि इसी की बदौलत उन्हें दौलत और शोहरत मिली। उनके इस विला का नाम ‘लीला विला’ है।

‘अनुपमा’ से जो पैसा कमाया, उससे लीला विला बनाया

अल्पना ने ‘पिंकविला’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ‘अनुपमा’ से जो भी पैसा मिला, उससे यह विला बनवाया है। अल्पना ने कहा कि वह लीला के किरदार की वजह से ही अपना सपना पूरा कर पाईं, इसलिए उनका घर इसी किरदार को समर्पित है।

लॉकडाउन में ऐसे आया था घर बनाने का ख्याल

अल्पना बुच के घर में घुसते हैं तो एंट्रेंस पर साईं बाबा की मूर्ति है। उनके घर में देशभर के कोने-कोने से लाई गई मूर्तियां और सजावट की चीजें हैं। अल्पना ने बताया कि जब लॉकडाउन में वह और उनका परिवार मुंबई में फ्लैट में बंद रहा, तो एहसास हुआ कि ऐसी जगह चाहिए, जहां लॉकडाउन का दिल में ख्याल ही ना आए। साथ ही कहा कि मुंबई में घर बहुत महंगे हैं और वहां अपनी पसंद का घर लेना आसान नहीं है।

अल्पना बुच का करियर, शादी, एक्टिंग से ब्रेक

अल्पना बुच एक थिएटर और टीवी स्टार हैं। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में बतौर अनाउंसर काम करना शुरू कर दिया था। वहां उन्होंने 18 साल तक काम किया। इसके बाद थिएटर में एंट्री की, हिंदी और गुजराती नाटकों में काम किया। फिर अल्पना बुच की शादी हो गई, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, सासू मां के हौसला बढ़ाने पर उन्होंने एक्टिंग में वापसी की।

टीवी से शुरुआत, फिल्मों में भी काम

अल्पना बुच ने फिर टीवी से शुरुआत की। वह हिंदी और गुजराती के कई टीवी शोज में नजर आईं। इनमें ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘संस्कार लक्ष्मी’, ‘बालवीर रिटर्न्स’ और अब ‘अनुपमा’ शामिल है। वह कई फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं, जिनमें ‘लवयात्री’ के अलावा कुछ गुजराती फिल्में भी शामिल हैं।

अल्पना बुच की ‘अनुपमा’ की फीस और नेट वर्थ

कमाई की बात करें, तो अल्पना बुच ‘अनुपमा’ से 22-25 हजार रुपये प्रति एपिसोड कमाती हैं। उनकी नेट वर्थ 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई का जरिया टीवी शोज के अलावा फिल्में विज्ञापन और थिएटर रहा है।

Spread the love