नई दिल्ली: आखिरकार 6 लगातार हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्स में जीत आई। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 और इंग्लैंड के सामने 0-4 की सीरीज हार के बाद पहले वनडे में जीत रेगिस्तान में पानी मिलने के जैसी लगती है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने फिफ्टी के साथ हार का सिलसिला खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने बताया कि जब टी20 में मिल रही हार के दौरान टीम का हौसला गिर गया था।
अक्षर पटेल ने मैच के बाद दिया बयान
अक्षर पटेल ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर को दिए इंटरव्यू में बताया कि टी20 सीरीज में लगातार हार के बाद टीम का हौसला बहुत गिर गया था। उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो, जिस तरह हम लगातार T20 सीरीज हार रहे थे और पिछले छह मैचों में एक भी जीत नहीं पाए थे, उससे हमारा हौसला बहुत गिर गया था और हम बहुत निराश थे। उस स्थिति से निकलकर, इस मैच में किए गए प्रदर्शन से मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला है।