ओमान के तट के पास लापता भारतीय क्रू की मौत, ईरान ने 11 भारतीयों वाले जहाज पर किया था हमला

मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला हुआ था, जिसमें पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर लापता हो गए थे। विदेश मंत्रालय ने बताया था कि हमले में 10 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया था, जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। करमकरकर के परिजनों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी IANS ने परिवार के हवाले से बताया है कि मारे गए हेरंब करमरकर 30 साल के थे। परिवार ने भारत के विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनके बच्चे का शव सही सलामत घर पहुंचाया जाए। इससे पहले, भारत ने इस हमले की निंदा की थी और इस इलाके में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाओं को "बेहद चिंताजनक" बताया।

Spread the love