NSE लाया अहिंसा इंडेक्स, रिलायंस ग्रुप और बैंकों की नो एंट्री, किसे मिली है जगह?

नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल किया गया है जो अपना कारोबार चलाते समय जानबूझकर जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। NSE का कहना है कि इस इंडेक्स को Ahimsagain फाउंडेशन के साथ मिलकर उनके ‘अहिंसा इन्वेस्टमेंट मूवमेंट’ (AIM) फ्रेमवर्क के तहत तैयार किया गया है।

यह फ्रेमवर्क इस बात की जांच करता है कि किसी कंपनी के प्रोडक्ट्स, सर्विस और कामकाज के तरीके अहिंसा के सिद्धांतों के कितने करीब हैं। यह इंडेक्स असेट मैनेजर्स के लिए एक बेंचमार्क का काम करेगा। इसकी मदद से एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs), इंडेक्स फंड्स और निवेश के अन्य नए विकल्प तैयार किए जा सकेंगे।

Spread the love