क्या मुंबई इंडियंस में होने वाला है कोई बड़ा बदलाव? रोहित शर्मा और नीता अंबानी की इस तस्वीर से इशारा

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स जैसे फ्रेंचाइजी हार्दिक को अपने साथ जोड़ने की रेस में सबसे आगे बताई जा रही हैं। अगर हार्दिक जाते हैं तो मुंबई को नए कप्तान की जरूरत होगी।

नीता अंबानी के साथ रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई लंदन का मंगलवार को द हंड्रेड में मुकाबला हुआ। इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी पहुंची थी। रोहित शर्मा भी टीम को सपोर्ट करने के लिए ओवल के मैदान पर पहुंचें। नीता अंबानी और रोहित एक साथ बैठकर ही मैच देख रहे थे। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित को फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिल सकती है। वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भी रोहित लंदन में ही रुके हैं।

मुंबई इंडियंस के पार कोई मजबूत विकल्प नहीं

रोहित शर्मा को हटाकर ही मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था। हार्दिक की कप्तानी में तीन सीजन में टीम एक बार 10वें और एक बार 9वें नंबर पर रही। हार्दिक की कप्तानी के दौरान सूर्यकुमार यादव उपकप्तान थे। लेकिन सूर्या टीम इंडिया से ड्रॉप हो चुके हैं और फॉर्म भी उनके साथ नहीं है। जसप्रीत बुमराह के साथ फिटनेस की समस्या रहती है। उन्होंने पिछले सीजन एक मैच में टीम की कप्तानी की थी। मुंबई इंडियंस के पास तिलक वर्मा का भी विकल्प है। लेकिन तिलक के स्ट्राइक रेट पर काफी समय से सवाल खड़े हो रहे हैं।

Spread the love