‘ग्रह दोष’ मिटाने आए थे बाबा जी, भोपाल कैफे संचालक का पर्स और अंगूठी ही ‘साफ’ कर गए

भोपाल । राजधानी में अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। इस बार बाबा के वेश में आए एक शातिर ने कैफे संचालक को तरक्की और ग्रह दोष दूर करने का भरोसा दिलाया। विश्वास में लेने के बाद उसने चार हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी अपने कब्जे में लेकर फरार हो गया।
हबीबगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

साधु के वेश पहुंचा

पुलिस के अनुसार दानिश नगर निवासी अनुभव खरे (34) अरेरा कॉलोनी में एक कैफे संचालित करते हैं। शनिवार दोपहर एक व्यक्ति साधु के वेश में उनके कैफे पर पहुंचा। उसने भोजन मांगा और बदले में रुपये लेने से इनकार करते हुए खुद को साधु बताया।
Spread the love