जर्सी के कलर को लेकर खिलाड़ियों ने खारिज किया हॉकी इंडिया का दावा, कहा- हमसे नहीं पूछा गया

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और महिला टीम अपनी पारंपरिक नीली जर्सी नहीं पहनेगी। हॉकी इंडिया ने केसरिया रंग की जर्सी जारी की है। इस जर्सी के रंग को लेकर काफी विवाद हो रहा है। विश्व कप का आयोजन 15 अगस्त से बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होगा। पुरुष टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह और महिला टीम की कप्तानी सलीमा टेटे करेंगी।

हॉकी टीम की जर्सी का रंग क्यों बदला?

हॉकी इंडिया का कहना है कि जर्सी का कलर बदलने के पीछे मुख्य वजह तकनीकी है। उनके अनुसार, नीली जर्सी कई बार नीले रंग के टर्फ में घुल-मिल जाती है, जिससे खिलाड़ियों को मैदान पर अपने साथी खिलाड़ियों को पहचानने में दिक्कत होती है। हॉकी इंडिया ने दावा किया कि यह फैसला खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ चर्चा और उनकी सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

Spread the love