5 स्टार गेंदबाज जो एक टेस्ट में 10 विकेट नहीं ले पाए, एक भारतीय खिलाड़ी का भी नाम

टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं। वहीं 244 ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। हालांकि कई ऐसे दिग्गज गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना कभी आसान नहीं रहा। इसके बाद भी इन गेंदबाजों को कभी एक टेस्ट मैच में 10 विकेट नहीं मिले। हम आपको 5 ऐसे ही गेंदबाजों के नाम बताते हैं।

बॉल विलिस- इंग्लैंड

इंग्लैंड के बॉब विलिस टेस्ट में बिना एक मैच 10 विकेट लिए सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज हैं। 1971 से 1984 के बीच उन्होंने 90 टेस्ट मैच खेले। इसमें 325 विकेट चटकाए। उन्होंने 16 बार पारी में 5 विकेट झटके। मैच में उनके बेस्ट प्रदर्शन 92 रनदेकर 9 विकेट रहा।

मोर्ने मोर्केल- साउथ अफ्रीका

भारतीय टीम के बॉलिंग कोच और साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने भी एक टेस्ट में 10 विकेट नहीं लिए हैं। 86 मैचों में उन्होंने 309 विकेट चटकाए। किसी भी परिस्थिति में वह बल्लेबाजों को परेशान कर सकते थे। उनका बेस्ट प्रदर्शन 110 रन देकर 9 विकेट रहा।

जसप्रीत बुमराह- भारत

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए सिर्फ 52 टेस्ट मैच खेले हैं। 19.79 की औसत से वह 234 विकेट ले चुके हैं। 16 बार पारी में उन्होंने 5 बल्लेबाजों को आउट किया लेकिन मैच में 10 हॉल नहीं ले पाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 86 रन देकर 9 विकेट है। बुमराह अभी भी खेल रहे हैं और उनके पास इस लिस्ट से बाहर निकलने का मौका है।

ब्रेट ली- ऑस्ट्रेलिया

ब्रेट ली को क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। 76 टेस्ट के अपने करियर में लीग ने 310 विकेट झटके। 10 बार उन्होंने पारी में 5 विकेट लिए। इसके बाद भी मैच में 10 विकेट नहीं ले पाए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 171 रन देकर 9 विकेट रहा।

जोएल गार्डनर- वेस्टइंडीज

6 फीट 8 इंच लंबे जोएल गार्डनर का बल्लेबाजों में खौफ होता था। 58 टेस्ट के करियर में 21 से भी कम की औसत से उन्होंने 259 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 7 बार उन्होंने पारी में 5 विकेट लिए लेकिन मैच में 10 विकेट नहीं ले पाए।
Spread the love